राशिफल

Monthly Rashifal (01 जून से 30 जून 2021): वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का यह महीना

जानें इस महीने ग्रहों का इशारा...
2 min read
• •
Updated: 29 May 2021, 10:55 PM IST
Vrishabh Masik Rashifal
Taurus Monthly Horoscope

आपकी जिंदगी का हर दिन जीवन में कुछ न कुछ परिवर्तन लेकर ही आता है, ऐसे में हर व्यक्ति भविष्य को लेकर आशा रखता है। हर दिन की तरह ही हर सप्ताह और हर माह भी जीवन में कई तरह के नए अनुभवों को हमारे जीवन में लाता है। जिसके चलते हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए लालयित रहता है।

ग्रहों की गणना इस जून के महीने मे (01 to 30 june 2021) जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय वृषभ राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा आइये जानते हैं...

वृषभ मासिक राशिफल (Vrishabh Masik Rashifal)...
यह समय आपके लिए मिले-जुले प्रभावों वाला रहेगा। कॅरियर के लिहाज से यह अच्छा समय रहने की संभावना के बीच भाग्य की मदद से नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। वहीं व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय थोड़ा रहने की संभावना है।

इस समय आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। मुमकिन है,कि आपको उम्मीद के मुताबिक परिणाम न मिलें। ऐसे में आपको अपने व्यवहार पर भी नियंत्रण रखना होगा।

वहीं यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं, तो पार्टनर से झगड़े और विवाद से बचें, क्योंकि यह आपके कारोबार के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

इस दौरान शिक्षा में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। लेकिन, उच्च शिक्षा में सफलता की संभावना के बीच इस समय विदेश में पढ़ने की इच्छा भी पूरी हो सकती है।

इस समय प्रेमी युगलों में एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना का विकास होगा। जबकि विवाहित लोगों के दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपके स्वभाव में तल्खी के चलते रिश्ते में दरार आ सकती है। किसी बात को लेकर गंभीर बहस हो सकती है।

अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें और आपसी संबंधों में किसी मुद्दे को ज्यादा तूल न दें, अन्यथा संबंधों को ठीक करने में समस्याएं आ सकती हैं। वहीं दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। इस दौरान पति-पत्नी के संबंधों में तनाव रहने की आशंका है। आपसी तालमेल ठीक नहीं रहेगा और छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं।

आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए मध्यम रहेगा। महीने की शुरुआत में धन की स्थिति अच्छी रहेगी। इसा समयकिसी को पैसा देने से बचें, क्योंकि पैसा फंसने की आशंका है। आय के नियमित स्रोतों से आमदनी ठीक रहेगी। किसी अन्य स्रोत से भी पैसा आ सकता। आप जो काम करेंगे, उसके बदले में आपको उचित अर्थ लाभ होगा।

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से जून माह आपके लिए मिले-जुले परिणामों वाला रहने की संभावना है। मुख्य रूप से माह का पूर्वार्ध बहुत अनुकूल नहीं है। इस दौरान ये समय शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है। मौसम से जुड़ी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। इसके अलावा इस सयम वाहन चलाते समय आपको बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

उपाय : शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करें व हर दिन बाबा भैरव के नाम का एक दीपक अवश्य लगाएं।

Updated on:
29 May 2021, 10:55 PM IST
Published on: