राशिफल

Weekly Horoscope (07 जून से 13 जून 2021): वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

जानें इस सप्ताह ग्रहों का इशारा...

less than 1 minute read
Jun 06, 2021
Vrishabh Saptahik Rashifal
Taurus Weekly Horoscope

जीवन का हर दिन आपकी जिंदगी में कुछ न कुछ परिवर्तन लेकर ही आता है, ऐसे में हर व्यक्ति भविष्य को लेकर आशा रखता है। हर दिन की तरह ही हर सप्ताह भी जीवन में कई तरह के नए अनुभवों को हमारे जीवन में लाता है। जिसके चलते हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए लालयित रहता है।

ग्रहों की गणना इस सप्ताह (07 June to 13 June) जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय वृषभ राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा आइये जानते हैं...

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Vrishabh Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह किसी के मामले में टांग अड़ाने से बचें। इस सप्ताह न दबाव में आएं, ना ही तनाव लें, बल्कि हर मामले को अच्छे सीखने और समझने की कोशिश करें। वहीं यह समय नवविवाहित या नए प्रेमी जोड़ों के लिए यादगार बनने वाला है।

सप्ताह के प्रारंभ में व्यर्थ के विवाद में उलझ सकते हैं। जिसके कारण आपका मूड खराब रह सकता है। लेकिन इसका असर कहीं ओर न होने दें। इस समय निर्णय की हड़बड़ी से बचना होगा।

सप्ताह के मध्य में नए प्रोजेक्ट के बजट को लेकर विशेष सावधानी रखनी होगी। इस समय खर्च को लेकर सतर्क रहें, क्योंकि आय के मुकाबले व्यय की अधिकता के चलते मन खिन्न रहेगा। वहीं यह सप्ताह आपके लिए काफी कुछ सीखने का है, कार्यक्षेत्र और आपके साथियों का आपके प्रति रवैया इस दौरान आपको कई सीख दे जाएगा।

सप्ताह के अंत में किसी बात को लेकर मन आशंकित रहेगा। किसी छोटी सी बात को लेकर उत्पन्न हुई गलतफहमी समय रहते दूर कर लें, अन्यथा घर का माहौल खराब हो सकता है। इस दौरान आर्थिक मामलों में भी सोच समझकर ही निर्णय लें।

उपाय: हर रोज सूर्य देव को जल चढ़ाएं व आदित्यह्दय स्त्रोत का पाठ करें।

लकी दिन: रविवार,बुधवार व शनिवार