राशिफल

आज का राशिफल 15 जुलाईः मकर, मेष और कुंभ राशि वालों को यहां मिलेगा लाभ, जान लें बाकी अपना भाग्य

आज का राशिफल 15 जुलाई में सभी 12 राशियों के भाग्य का संकेत मिल रहा है। मेष सहित कई राशियों को व्यापार में अच्छा लाभ होने की संभावना है, जिसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास।
2 min read
Jul 14, 2023
aaj_ka_rashifal_latest_patrika.jpg
आज का राशिफल 15 जुलाई 2023

मेष राशिः पैतृक संपत्ति का निपटारा आज संभव है। आपके अपने ही आप को परिवार से दूर करना चाहते हैं। मेहमानों का आगमन आज हो सकता है। विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करें, लाभ होगा।


वृषभ राशिः नए अनुबंध आज हो सकते हैं। जो भूमि आप ने क्रय की है, आप को खूब फलने वाली हे। आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है। पैंसो का लेन देन आज संभल कर करें। समय श्रेष्ठ है।


मिथुन राशिः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार अभी नहीं तो कभी नहीं। आप कब अपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे। समय रहते संभल जाएं। माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।


कर्क राशिः सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में रुकावट आ सकती है। भूमि भवन के सौदे आज हो सकते हैं। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।


सिंह राशिः दिन की शुरुआत प्रसन्नचित्त से होगी। कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती है। जिस पर आप इतना भरोसा करते हैं, वही आप को नुकसान दे सकता है, सतर्क रहें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। यात्रा हो सकती है।


कन्या राशिः शनिवार को कन्या राशि वालों को मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय कर लें।


तुला राशिः कार्य स्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अड़चनें आ सकती हैं। कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता, सतर्क रहें। संतान की शिक्षा संबंधी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।


वृश्चिक राशिः आपको अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी बड़ी घटना के आसार हैं, संभल कर रहें। आज वृश्चिक राशि वालों की योजनाए अधूरी रहेंगी।


धनु राशिः मनोरंजन का वक्त नहीं है, अपने करियर पर अपना ध्यान दें। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएगा। लाभकारी अवसर आज मिल सकते हैं। आज वाहन सुख संभव है।


मकर राशिः आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आप की मानसिकता को बदलने की जरूरत है। व्यवहार को नम्र बनाएं। जीवन साथी के सहयोग से कार्यस्थल पर लाभ होगा। सोने चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।


कुंभ राशिः लेनदेन में सतर्क रहें। आज कोई आप के साथ विश्वासघात कर सकता है। रूके कार्यों में गति आएगी। दुकान भवन की मरम्मत में धन खर्च होगा। कपड़े के व्यापारी भारी लाभ कमा सकते हैं।


मीन राशिः धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि आप को उन्नति प्रदान करेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी खास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

Updated on:
15 Jul 2023 07:52 am
Published on:
14 Jul 2023 04:31 pm