राशिफल

Today Horoscope: आपको मुसीबत में डालेगी निवेश में जल्दबाजी, संभलकर बढ़ाएं कदम

आज समय कुछ लोगों के अनुकूल है तो कुछ लोगों के प्रतिकूल, यह बात हम नहीं सितारे कह रहे हैं, दैनिक राशिफल (Today Horoscope) में जिसकी गणना की है उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास ने। इस बारे में जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल (Friday Horoscope)।
2 min read
• •
Updated: 23 Feb 2023, 5:12 PM IST
aaj_ka_rashifal-xcf.jpg
Friday Horoscope

तुला: पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार तुला राशि के जातकों के भावनात्मक रिश्तों में आज नजदीकियां बढ़ेंगी। युवाओं को योग्यता अनुरूप नौकरी नहीं मिलने से वे उदास रह सकते हैं। रूके कार्यों में गति आयगी। 24 फरवरी को तुला राशि के जातक से उसके विरोधी परास्त हो सकते हैं। इससे धन लाभ संभव है।

वृश्चिकः वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सतर्क रहने का है। सितारों की स्थिति ऐसी है कि अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें वर्ना नुकसान हो सकता है। किसी की कही बातों को दिल से न लें, यह संसार का नियम है जिस पेड़ पर फल लगे रहते हैं लोग वहीं पत्थर मारते हैं। नेकी के रास्ते ही चलें तभी लाभ होगा। यात्रा संभव है।

धनुः धनु राशिफल के अनुसार शुक्रवार को आपका सहयोगी समय चल रहा है। विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। समय रहते अपने परिवार के प्रति दायित्वों को पूरा करें। निवेश में जल्दबाजी मुसीबत में डाल सकती है। सलाह ले कर अपना कार्य करें।

मकरः किसी के दिखावे में आ कर अपना व्यवहार न बदलें जैसे हैं वेसे रहने में ही आप का फायदा है। अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए मेहनत में लगे हैं तो सफलता मिलेगी। पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार 24 फरवरी को मकर राशि के जातक के अनावश्यक झगड़े हो सकते हैं।

कुम्भः किसी विशिष्ट अतिथि का आगमन आज हो सकता है। आज के दिन आप अपने अधिकारी को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी आप से द्वेष रखते हैं, इसलिए सतर्क रहें और शिकायत का मौका न दें। पीले रंग के प्रयोग से लाभ संभव है।


मीनः मीन राशि के जातक की कार्य के प्रति रूचि अधिकारियों को प्रभावित करेगी। आज के दिन साझेदारी से लाभ संभव है। अनाज व्यापारियों के लिए समय उत्तम है। विवाह योग्य जातको के लिए समय अनुकूल है। कोई महत्वपूर्ण प्रगति हो सकती है।

Updated on:
23 Feb 2023, 5:12 PM IST
Published on: