
Guru Sury Yuti 2023
Guru Surya conjunction: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य देव 14 अप्रैल 2023 को मेष राशि में प्रवेश करेंगे (Sun Transit) और एक महीने इस राशि में रहेंगे, जबकि बृहस्पति 22 अप्रैल 2023 को सुबह 3.33 मिनट पर मेष राशि में गोचर (Guru Gochar) करेंगे। इससे मेष राशि में 22 अप्रैल को गुरु सूर्य युति बनेगी। इसका राशि चक्र की कई राशियों के जातकों को सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।
मेष राशिः ज्योतिषियों के अनुसार राशि चक्र की पहली राशि मेष के लिए गुरु सूर्य युति फलदायी साबित होने वाली है। Guru Surya conjunction मेष राशि में होने से इस बदलाव का सबसे अधिक असर इसी राशि पर पड़ेगा। आप जिस काम की शुरुआत करेंगे, इस अवधि में वह पूरा होगा। करियर में तरक्की, व्यापार में लाभ का योग बन रहा है। इस घटनाक्रम से माता लक्ष्मी की आप पर कृपा होगी और आपकी स्थिति मजबूत होगी। पार्टनर संग रिश्ता मजबूत होगा। यदि आप रचनात्मक कार्य से जुड़े हैं तो आपको बेहद लाभ होगा।
मिथुन राशिः गुरु सूर्य युति मिथुन राशि के जातक को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगी। ग्रहों के इस बदलाव से मिथुन राशि के जातक को लाभ ही लाभ होगा। व्यापार के लिए नई साझेदारी में प्रवेश करना चाहते हैं तो उसमें आपको लाभ होगा। इस समय आपको काम के नए अवसर मिलेंगे, आपका करियर आगे बढ़ेगा। मिथुन राशि के छात्रों को पढ़ाई लिखाई में सफलता मिलेगी। सूर्य गुरु कंजक्शन अवधि में इस राशि के जातक को खूब धन प्राप्त होगा। जो नौकरी की तलाश में हैं, उनको नौकरी मिल सकती है।
तुला राशिः सूर्य और बृहस्पति युति तुला राशि के जातकों को भी लाभ दिलाएगी। इस राशि के जातक के लिए धन लाभ का योग बन रहा है, इन्हें बिजनेस में भी काफी सफलता मिल सकती है। इस समय मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। हालांकि खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। आपके वैवाहिक जीवन के लिए यह अच्छा समय है।
Updated on:
23 Feb 2023, 3:44 PM IST
Published on:
23 Feb 2023, 3:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.