: Daily Horoscope: आज पूर्णिमा तिथि 08:06 AM तक उसके बाद प्रतिपदा...: आज अपने गुरु के अलावा शनिदेव व माता काली की पूजा का विशेष दिन...
किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।
तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज शनिवार Saturday, 24 जुलाई 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है...
: Aries Daily Horoscope 24 July 2021 आज का मेष राशिफल
लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है।
: Taurus Daily Horoscope 24 July 2021 आज का वृषभ राशिफल
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। आप जो सोचते हैं, उस पर कार्य भी करें। आज भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
Gemini Daily Horoscope 24 July 2021 आज का मिथुन राशिफल
आज शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। अपनी सोच को बदलें लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। क्या करूं क्या न करूं इस स्थिति से बाहर आएं।
Cancer Daily Horoscope 24 July 2021 आज का कर्क राशिफल
समय कम है काम ज्यादा मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं,सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव।
Read more - Shravan Month: सावन के हर सोमवार का अपना खास महत्व, जानें किस दिन करें भगवान शिव के किस रूप की पूजा
Leo Daily Horoscope 24 July 2021 आज का सिंह राशिफल
कोई भी निर्णय शांति से विचार करके लें। आजीविका के स्त्रोत में वृद्दि के आसार हैं। पूराने निवेश से लाभ होगा। समय बर्बाद न करें। जो करना चाहिए वहीं करें। दूसरों की सीख में अपना नुक्सान कर बैठेंगे।
Virgo Daily Horoscope 24 July 2021 आज का कन्या राशिफल
कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।
Libra Daily Horoscope 24 July 2021 आज का तुला राशिफल
अपने वाक्यचातुर से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। यात्रा से लाभ संभव है। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है।
Scorpio Daily Horoscope 24 July 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें। इष्ट आराधना सहायक होगी।
Sagittarius Daily Horoscope 24 July 2021 आज का धनु राशिफल
संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी रहेगा। अपनी ही गलतियों से नुक्सान हो सकता है।
Capricorn Daily Horoscope 24 July 2021 आज का मकर राशिफल
व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रीय होगा।
Aquarius Daily Horoscope 24 July 2021 आज का कुंभ राशिफल
आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आ रहा है। इसका लाभ लें। परिजनों से भेंट होगी। अचानक बड़ा खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
Read more - July 2021 Rashi Parivartan List - जुलाई 2021 में कौन-कौन से ग्रह करेंगे परिवर्तन? जानें इनका असर
Pisces Daily Horoscope 24 July 2021 आज का मीन राशिफल
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय ले सकते हैं। आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले लेने की संभावना है। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।