इस साल यानि 2021 में आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि 24 जुलाई, शनिवार को गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। सनातन संस्कृति में गुरु को भगवान स्वरूप माना गया है। ऐसे में यह दिन गुरु पूजन के लिए निर्धारित है, जिसके चलते गुरु पूर्णिमा पर शिष्य अपने गुरुओं की पूजा-अर्चना करते है।