Today Horoscope, Daily Horoscope, Aaj ka rashifal, Monday horoscope: पत्रिका.कॉम में उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य तथा पंचांगकर्ता चंदन श्यामनारायण व्यास से बातचीत के आधार पर आप भी जानें अपना आज का (Daily Horoscope) राशिफल...(Today Horoscope)
Today Horoscope, Daily Horoscope, Aaj ka rashifal, Monday horoscope: सोमवार 13 तारीख का दिन किस राशि के लोगों के लिए कैसा रहने वाला है... इस सवाल का जवाब दे रहे हैं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य तथा पंचांगकर्ता चंदन श्यामनारायण व्यास। पत्रिका.कॉम में ज्योतिषाचार्य से बातचीत के आधार पर आप भी जानें अपना आज का राशिफल...(Today Horoscope)
मेष- प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते हैं। पढ़ाई में रुचि की कमी रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से परेशान रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव तथा चिंता हावी होंगे। जोखिम न उठाएं।
वृषभ- अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।
मिथुन- रोज नई योजना बनती है, लेकिन शुरू एक भी नहीं होती। परिवार में पूछ परख कम होगी। पिता के साथ आज-कल अच्छी घुल-मिल रही है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल खत्म होगा। मेहनत अधिक होगी।
कर्क- आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटनादि से बचें। विवाद न करें।
सिंह- दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतों का सान्निध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा।
कन्या- किसी भी कीमत पर झुकना आप को पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा।