राशिफल

Tarot Horoscope 28 April 2025 : महादेव की कृपा से चमकेगी किस्मत, इन 5 राशियों के लिए आया शुभ सोमवार

Today Tarot Horoscope 28 April 2025 : महादेव की कृपा से टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज का दिन कई राशियों के लिए अलग-अलग रंग लेकर आया है। जहाँ मेष, वृषभ, सिंह और तुला जैसी राशियों के लिए आर्थिक स्थिति में मजबूती, रुके कार्यों में प्रगति और मान-सम्मान वृद्धि के योग बन रहे हैं।

3 min read
Apr 27, 2025
Tarot Horoscope 28 April 2025

Today Tarot Horoscope 28 April 2025 : आज सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए गुड न्यूज़ लेकर आया है। महादेव की कृपा से अच्छे योग बन रहे हैं। आज के टैरो कार्ड्स के अनुसार, मेष राशि के जातक व्यर्थ की भागदौड़ से बचें और मानसिक संतुलन बनाए रखें। वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, पर स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मिथुन राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा, सक्रिय रहना जरूरी है। कर्क राशि के लोग आक्रामक रह सकते हैं, लेकिन इरादे स्पष्ट रहेंगे। सिंह राशि के जातकों को सम्मान और रुका धन मिलेगा। तुला राशि के लिए दिन पारिवारिक खुशियों और मान-सम्मान से भरा रहेगा।

मेष टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope Mesh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों को आज व्यर्थ की भागदौड़ से बचने की जरूरत है। मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

वृषभ टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope Vrishabh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज वृषभ राशिवालों की आर्थिक स्थिति में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपके रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामले में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की सम्भावना है।

मिथुन टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope Mithun)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशिवालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा साबित होगा। आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं आपके रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी लेकिन, आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

कर्क टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope Kark)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशि के जातक आज काफी ज्यादा आक्रामक रहने वाले हैं। इस अवधि में आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

सिंह टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope Singh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशिवालों के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण व्यक्ति से होगी। मनोबल मजबूत रहेगा। रुका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

कन्या टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope Kanya)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशिवालों के लिए आज का दिन सामान्य से निम्न रहने वाला है। आज आपके कार्यस्थान पर अधिक प्रतिस्पर्धी रहेगी, पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे।

तुला टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope Tula)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशिवालों के लिए आज का दिन परिवार के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके आसपास हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बांये। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope Vrishchik)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों को फिलहाल, अपने क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है, जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है।

धनु टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Dhanu)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को सलाह है कि फिलहाल, ऐसा कोई भी कार्य न करें जो आपको बोझ लगे। आपका किसी के साथ अनावश्यक विवाद हो सकता है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखे।

मकर टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope Makar)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के जातकों को इस समय कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जिस वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट भी देखने को मिलेगा। इस राशि के कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope Kumbh)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशिवालों आज अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है, मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे है।

कुंभ राशि : अप्रेल का मासिक राशिफल

मीन टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Meen)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को व्यापार आदि के मामले में बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है। आपको सलाह है कि आपको फिलहाल, व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे।

Also Read
View All

अगली खबर