Today Tarot Horoscope 29 January 2025: आज का दिन इन मेष, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ और धन प्रदान कराने वाला रहेगा। साथ ही कार्य कौशल को दिखाने का अच्छा समय रहेगा।
Today Tarot Horoscope 29 January 2025: हर कोई अपने दैनिक जीवन में घटित होने वाली घटनाओं के बारे में जानना चाहता है कि आज का दिन उसके लिए कैसा रहने वाला है? धन लाभ कैसा होगा? व्यापार में कैसा उतार-चढ़ाव रहेगा? परिवारिक जीवन कैसा रहेगा? तो आइए यहां जानिए टैरो रीडर नीतिका शर्मा से सभी 12 राशि के वह सभी सवालों के जबाव जो आपके मन में हैं।
नीतिका शर्मा के अनुसार मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यापार में उन्नति कराने वाला है। आज आप किसी खास चीज की खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही आज आपकी पर्सनैलिटी से दूसरे लोग आकर्षित हो सकते हैं। आपका दिन आज अनुकूल रहेगा।
टैरो कार्ड्स के अनुसार वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन पारिवारिक मामलों में काफी समझदारी से काम करने के जरुरत है। फिलहाल कोशिश करें की आप बुरी आदतों से खुद को दूर रखें। ऐसा करना ही आपके लिए हितकारी रहेगा।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज मिथुन राशि के लोगों को थोड़ा व्यावहारिक होने की जरूरत है। अगर आप ज्यादा भावुक होते हैं तो आपको ही नुकसान हो सकता है। अपने खाने पीने का ख्याल रखें। असंतुलित भोजन के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक कर्क राशि के लोगों को फिलहाल अपनी नौकरी और व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। किसी विशेष कार्य में आपको विफलता हासिल हो सकती है। जिस वजह से आपका मन उदास हो सकता है।
नीतिका शर्मा के अनुसार सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा असंतुलन लेकर आ सकता है। आज आपको ऐसा लगेगी की परिस्थितियां आपके हाथ से निकलती हुई हैं। साथ ही आज आप किसी मांगलिक आयोजन में भाग भी ले सकते हैं।
टैरो कार्ड बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य ही बीतेगा। आज आप कुछ ज्यादा अच्छे मूड में नहीं रहेंगे। इसी के साथ आज आप खुद को किसी बात को लेकर उत्साहित नहीं कर पाएंगे। जल्द ही आपको अपनी की गई गलती का एहसास होने लगेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा।
तुला राशि के लोगों को आज बहुत ही सतर्कता के साथ काम करना होगा। दरअस आज आपको व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलेगा। साथ ही आज आप में से कुछ लोग किसी महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत कर सकते हैं। साझेदारी वालों कामों में सावधानी बरतें।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों में आज अलग ही ऊर्जा रहेगी। आज आपका कार्य कौशल देखने लायक होगा। आप नई नई योजनाओं को लागू करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो समय अच्छा है बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं।
टैरो कार्ड्स के अनुसार धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन ऊर्जा और करिश्मा के मामले में काफी अच्छा रहेगा। आज प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर बने हुए हैं। आज आपकी सेहत थोड़ी नरम हो सकती है। इसलिए आज अपनी सेहत का ख्याल रखें। ब्लड प्रेशर के कारण आपको परेशानी हो सकती है।
मकर राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स के अनुसार स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपका अधिकतम समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। आध्यात्म की ओर अधिक ध्यान रहेगा। आपके लिए ऐसा करना लाभदायक रहेगा।
कुंभ राशि के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए साहसिक कदम उठाने वाला रहेगा। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपकी लोकप्रियता को देखकर आपके विरोधी थोड़ा तिलमिला सकते हैं।
टैरो कार्ड्स के अनुसार मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन खर्च कराने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपके संबंध कुछ खास नहीं रहेंगे। जिस वजह से आपका मन थोड़ा उदास हो सकता है।