राशिफल

Today Tarot Rashifal 2 September 2025: मंगलवार का दिन मेष, सिंह और कन्या के लिए लाया है खुशखबरी, जानिए बाकी राशियों का राशिफल

Today Tarot Rashifal 2 September 2025: आज का दिन कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है।यह दिन करियर में तरक्की, रिश्तों में मिठास या फिर आर्थिक लाभ भी लेकर आ सकता है।अगर आप भी जानना चाहते हैं अपना आज का तारा भविष्य, तो यहां इससे जुड़ी खास जानकारी दी गई है।

3 min read
Sep 01, 2025
Tarot Rashifal 2 September 2025 | फोटो सोर्स- Patrika.com

Today Tarot Rashifal 2 September 2025: आज मंगलवार, संकट मोचन का दिन, कई राशियों के लिए खास संकेत लेकर आया है।मंगलवार का दिन मेष, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए सौगातों से भरा हो सकता है, वहीं कुछ राशियों के लिए यह दिन चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है। यह दिन करियर में तरक्की, रिश्तों में मिठास या फिर आर्थिक लाभ भी लेकर आ सकता है।अगर आप भी जानना चाहते हैं अपना आज का तारा भविष्य, तो यहां इससे जुड़ी खास जानकारी दी गई है। इसके लिए हमने प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर और ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से विशेष रूप से जानकारी ली है कि 2 सितंबर का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

ये भी पढ़ें

Today Tarot Rashifal 1 September 2025: सितंबर का पहला दिन इन राशियों के लिए लकी, ज्योतिष से जानिए आज का राशिफल

मेष टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Mesh)

आज सितारे आपको स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की सलाह दे रहे हैं। बदलते मौसम का असर आपकी ऊर्जा पर पड़ सकता है। परिवार, खासकर माता-पिता के साथ विचारों में टकराव होने की संभावना है। ऐसे समय में संयम से काम लें और गुस्से पर काबू रखें। निर्णय सोच-समझकर ही लें, तभी परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Vrishabh)

आज आपके शब्द ही आपकी ताकत और कमजोरी दोनों बन सकते हैं। बातचीत करते समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि आपकी वाणी से किसी की भावनाएं आहत न हों। यदि आप शब्दों पर नियंत्रण रखेंगे तो नए अवसर आपके हाथ आएंगे, वरना अच्छे मौके निकल सकते हैं।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Mithun)

आज आपके लिए रुका हुआ पैसा वापसी की राह पर है। आर्थिक स्थिति में थोड़ी राहत महसूस होगी, लेकिन बच्चों से जुड़ी कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है। दिन मिश्रित रहेगा कुछ चीजें मन मुताबिक होंगी, तो कुछ आपके धैर्य की परीक्षा लेंगी।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kark)

कर्क जातकों के लिए आज आर्थिक मामलों में अच्छे संकेत मिल रहे हैं। नई आय के रास्ते खुल सकते हैं। आप धैर्य और शांत स्वभाव से कई उलझनों से बच निकलेंगे। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यह दिन आपकी उपलब्धियों को और मजबूत बना सकता है।

सिंह टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Singh)

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का समय बेहद अनुकूल है। नए प्रोजेक्ट या उत्पाद शुरू करने का विचार सफल हो सकता है। कारोबारी विस्तार के लिए भी यह दिन शुभ संकेत देता है। आपके आत्मविश्वास और योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ेंगी।

कन्या टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kanya)

आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। नौकरी हो या व्यापार, दोनों ही क्षेत्रों में धन लाभ के योग हैं। आप अपने प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ेंगे। आत्मविश्वास और मेहनत आपको अच्छे परिणाम देंगे।

तुला टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Tula)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन घरेलू सुख और आर्थिक प्रगति लेकर आएगा। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलेगी। आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा आपको नए अवसरों की ओर ले जाएगी।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Vrishchik)

आज का दिन वृश्चिक जातकों के लिए थोड़ा आलस्य भरा हो सकता है। अनावश्यक चर्चाओं में समय नष्ट करने से बचें और काम पर ध्यान केंद्रित करें। यदि आप पूरी ऊर्जा से अपने कार्य को करेंगे, तो सफलता के योग मजबूत होंगे।


धनु टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Dhanu)

धनु राशि के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ देने वाला रहेगा। अचानक धन प्राप्ति या लाभ की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर सामने आएंगे। साथ ही प्रेम संबंधों में आपका रुझान बढ़ सकता है, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे।

मकर टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Makar)

मकर जातक आज यात्रा के मूड में रहेंगे। बिजनेस या नौकरी से जुड़ा कोई काम आपको लंबे सफर पर ले जा सकता है, जो विदेश से संबंधित भी हो सकता है। यह यात्रा लाभकारी साबित होगी और नए अवसर लेकर आएगी।

कुंभ टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kumbh)

कुंभ राशि वालों को आज अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। आपका भाग्य चमक रहा है, लेकिन सिर्फ किस्मत के भरोसे न रहें। दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से ही सफलता हासिल होगी।

मीन टैरो राशिफल (Tarot Rashifal meen)

मीन राशि वालों को आज किसी भी काम में ज्यादा हल्कापन या मजाकिया रवैया अपनाने से बचना चाहिए। परिवार के स्वास्थ्य या किसी अन्य ज़रूरी कारण से खर्च बढ़ सकता है। संयम और संतुलन बनाए रखें, तभी स्थितियां बेहतर होंगी।

ये भी पढ़ें

Weekly Tarot Reading 31 August To 6 September 2025: सप्ताह कैसा रहेगा मेष, वृषभ और मिथुन के लिए? टैरो से जानिए सटीक भविष्यवाणी

Also Read
View All

अगली खबर