राशिफल

Today Tarot Rashifal 22 April 2025 : मेष, कर्क, सिंह सहित इन 3 राशियों को मिलेगा धन-लाभ, नया व्यापार के शुभारंभ का योग, पढ़ें आज का राशिफल

Today Tarot Rashifal 22 April 2025 : मंगलवार का दिन सभी राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आ रहा है। मेष, कर्क, सिंह, तुला , मिथुन, तुला, वृश्चिक, धनु और मकर राशि वालों को आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए आज का टैरो राशिफल।

3 min read
Apr 21, 2025
Today Tarot Rashifal 22 April 2025

Today Tarot Rashifal : आज का दिन मंगलवार मेष से लेकर मीन राशि वालों की किस्मत चमकाने वाला हो सकता है। मेष, कर्क, सिंह, तुला , मिथुन, तुला, वृश्चिक, धनु और मकर राशि वालों के लिए विशेष धन-लाभ ये योग बन रहे हैं। मेष के लिए आर्थिक मामलों में काफी अच्छा दिन रहने वाला है। कर्क राशि वालों को व्यापार शुभारंभ के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। सिंह को अच्छे मौके मिलेंगे। तुला राशि वालों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। मकर राशि के विद्यार्थियों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल।

मेष टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Aries)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने करीबी दोस्तों से किसी बात को लेकर धोखा मिल सकता है। हालांकि, आज का दिन आर्थिक मामलों में काफी अच्छा रहने वाला है।

वृषभ टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Vrishabh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को आज अपने दोस्तों से सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि इस समय में दोस्त भी दुश्मन में बदल सकता है, मानसिक द्वंद्व के कारण आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित होगी।

मिथुन टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Mithun)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के व्यापारियों और उद्यमियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। व्यावसायिक विकास के लिए खर्च किया गया धन भविष्य में अच्छे परिणाम देगा.

कर्क टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Cancer)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार और योजनाओं के शुभारंभ के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा, इस अवधि के दौरान आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।

सिंह टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Leo)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन भागीदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे। नौकरी में किए गए कार्य आज फलीभूत होंगे। आज आपको कई अच्छे मौके मिलने वाले हैं।

कन्या टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Kanya)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों को आज अपनी सेहत का अधिक ख्याल रखने की जरूरत है। आप ठंडी हवा तथा सर्दी से अपना ध्यान रखे, संक्रमण से बचाव के लिए समय पर दवा का सेवन करें, पिता से मनमुटाव हो सकता है।

तुला टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Tula)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशिवालों के लिए आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको मेहनत करें तो, तरक्की की नयी राहें खुल सकती हैं, आपका कुछ धन स्वास्थ्य और दवा पर खर्च हो सकता है, सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा।

तुला साप्ताहिक राशिफल ( 20 से 26 अप्रेल 2025)

वृश्चिक टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Vrishchik)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को आज विदेश या किसी दूर स्थान पर रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा, धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

धनु टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Dhanu)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव वाला और अप्रत्याशित रूप लिए साबित हो सकता है, आपके रास्ते में कुछ व्यवधान आएंगे, लेकिन आप उनसे पार पा लेंगे।

मकर टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Makar)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के विद्यार्थियों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, अपनी बुद्धिमानी से स्थिति सुदृढ़ बना सकेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी।

कुंभ टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Kumbh)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों की बदलते मौसम के कारण सेहत खराब कर सकता है, माता- पिता से अनबन होने की संभावना है, अनावश्यक क्रोध न करें। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल ( 20 से 26 अप्रेल 2025)

मीन टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Meen)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को सोच समझकर बोलें और इस बात का ध्यान रखें की आपकी वाणी से कोई आहत न हो यदि आप अपने शब्दों पर नियंत्रण नहीं रखेंगे आप अच्छे अवसर खो सकते हैं।

Also Read
View All

अगली खबर