Aaj Ka Rashifal 23 April 2024: चैत्र पूर्णिमा हनुमान जयंती 23 अप्रैल 2024 को है, मंगलवार दैनिक राशिफल का संकेत है इस दिन मंगल राशि परिवर्तन भी होगा। हनुमान जयंती पर 3 राशियों को व्यापारिक लाभ होगा। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से जानें बाकी राशि वाले अपना भविष्य (Daily Horoscope)
मंगलवार को व्यवसाय में मेहनत अधिक करनी होगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अनाज तिलहन के व्यापार लाभदायक रहेंगे। यात्रा होगी।
मंगलवार को कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे। अनुकूल परिणामों से आत्मसम्मान बढ़ेगा। परिवारजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। वायदा बाजार में निवेश शुभ रहेगा। कुछ दिनों के लिए कई यात्रा करने का मन बनेगा।
आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार मंगलवार को संतान के विवाह की चिंता रहेगी। नई योजना में धन निवेश करने का मन बनेगा। धार्मिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है। व्यवसाय से लाभ होगा।
ये भी पढ़ेंः
अपने बच्चों को वसीयत में संपत्ति के साथ संस्कार भी दें। मंगलवार को थोड़ा समय बच्चों को भी दें। वाणी पर नियंत्रण रखें, व्यय वृद्धि होगी। सामाजिक विरोध होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
एक खुशहाल परिवार कुछ नहीं, बस स्वर्ग से पहले का स्वर्ग है। कोशिश करिये की आपकी वजह से परिवार में क्लेश न हो। अस्वस्थ रहेगी, विवाद से बचें। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी।
मंगलवार को व्यापारिक नई योजना बनेगी, जो लाभदायक रहेगी। कन्या राशि वालों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अधिकार प्राप्ति हो सकती है। उच्च पद पर आसीन लोगों से संपर्क स्थापित होने के योग हैं।
ये भी पढ़ेंः
अभी नहीं तो कभी नहीं, कल कभी नहीं आता, जो लोग अपने जीवन में सफल हुए हैं, उनके पास भी उतना ही वक्त था जितना आप के पास है। आलस त्यागे और समर्पित भाव से अपना कर्म करें। आप सफल होंगे, आर्थिक लाभ होगा।
किसी की बुराई करने से बचें। संतान की चिंता रहेगी। मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। यात्रा से लाभ होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अकारण तनाव हो सकता है।
अपनी गलतियों को नजर अंदाज न करें। कुसंगति से बचें, प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। जोखिम न उठाएं।
ये भी पढ़ेंः
निजी जीवन से संबंधित राज किसी को न दें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा होगी।
अपना काम ईमानदारी से नहीं कर रहे हें और अकड़ू रवैया न रखें। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा, स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान का कष्ट होगा।
इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने कि लिए ये जरूरी है। इसलिए जो करें पूरें जोश और होश से करें। व्यस्तता रहेगी, परिवारिक कलह से बचें।