राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 3 September 2025 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल, जानिए आपका दिन कैसा बीतेगा, शुभ रहेगा या चुनौतियों से भरा?

Aaj Ka Rashifal, 3 September 2025 : 3 सितम्बर 2025 का दैनिक राशिफल पढ़ें। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। करियर, प्रेम, परिवार और सेहत पर सितारों का क्या असर होगा।
2 min read
Sep 03, 2025
Aaj Ka Rashifal, 3 September 2025
Aaj Ka Rashifal, 3 September 2025 (photo- freepik)

Aaj Ka Rashifal, 3 September 2025 : आज का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। किसी को नए अवसर मिलेंगे तो किसी को पारिवारिक जिम्मेदारियों का सामना करना होगा। वहीं प्रेम संबंधों और कारोबार में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। सितारे इशारा कर रहे हैं कि आज संयम, धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी होगा। आइए जानते हैं 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा।

आज का मेष राशिफल : (Today Mesh Rashifal)

किसी नए व्यक्ति से पार्टनरशिप लाभकारी होगी। पारिवारिक समस्याओं के कारण थोड़ी चिंता रह सकती है। प्रेम प्रसंग में विवाद की स्थिति बनेगी। संतान पक्ष का सहयोग बना रहेगा।

आज का वृषभ राशिफल : (Taurus Horoscope Today)

रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मांगलिक कार्य योजनाएं सफल होंगी और माहौल सकारात्मक रहेगा।

आज का मिथुन राशिफल : (Today Mithun Rashifal)

किसी योग्य महापुरुष का दर्शन होगा। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। राज कार्य में सफलता मिलेगी। राजनीतिक प्रयास रंग लाएंगे।

आज का कर्क राशिफल : (Cancer Horoscope Today)

भूमि-भवन से जुड़े कार्य सफल होंगे। वैवाहिक चर्चाएं मन को प्रसन्न करेंगी। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

आज का सिंह राशिफल : (Aaj Ka Singh Rashifal)

शासकीय कार्यों में आ रही रुकावटें किसी राजनीतिक व्यक्ति के हस्तक्षेप से दूर होंगी। आपकी मेहनत और लगन से कारोबार नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

आज का कन्या राशिफल : (Aaj Ka Kanya Rashifal)

दूसरों के निजी विवादों से दूर रहें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

आज का तुला राशिफल : (Aaj Ka Tula Rashifal)

अपने बलबूते पर सफलता अर्जित करेंगे। पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र विस्तार के लिए धन की व्यवस्था सहज होगी। पिता से संबंधों में थोड़ी कमजोरी आ सकती है।

आज का वृश्चिक राशिफल: (Scorpio Horoscope Today)

दोस्तों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। न्यायालय से जुड़े मामले लंबित रह सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं जो सफल होंगे। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे।

आज का धनु राशिफल : (Today Dhanu Rashifal)

पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य स्थल पर दायित्व बढ़ेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। सामाजिक मान-सम्मान के लिए धन खर्च करना होगा।

आज का मकर राशिफल : (Capricorn Horoscope Today)

व्यापार विस्तार के लिए समय अनुकूल है। जीवनशैली में बदलाव की आवश्यकता है। निजी रिश्तों को समय दें। मित्रों से विवाद संभव है। जमीन-जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी।

आज का कुंभ राशिफल : (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। पुरानी रंजिश के चलते विवाद संभव है। आपके व्यवहार से कुछ लोग चिंतित रह सकते हैं।

आज का मीन राशिफल : (Pisces Horoscope Today)

पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। बहुप्रतीक्षित मनोकामना पूरी होगी। अपने व्यवहार में सुधार लाने पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

Published on:
03 Sept 2025 06:00 am