राशिफल

zodiac wise Tuesday Horoscope: मंगल आज इन पर भारी, शिवजी और बजरंगबली हैं नाखुश

Tuesday Horoscope: आज साल 2023 के 9वें महीने सितंबर की 12वीं तारीख यानी मंगलवार 12 सितंबर 2023 है। हिंदू कैलेंडर में भाद्रपद कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि यानी भौम प्रदोष व्रत है। यह दिन पराक्रम के कारक मंगल और बजरंगबली का दिन है, जबकि भगवान शिव की पूजा की त्रयोदशी तिथि यानी प्रदोष व्रत भी है। इसलिए इनकी पूजा अर्चना का असर भी जातकों पर पड़ता है। आज मंगलवार का दिन जहां कई राशि के जातकों के लिए बेहद खास है तो कई के जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण है, जो मंगल के प्रभाव से आई उग्रता के कारण अपने बनते काम बिगाड़ सकते हैं तो आज का राशिफल में जानते हैं किसके लिए आज का दिन अच्छा है और किसके लिए मुश्किल, इस दैनिक राशिफल को पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास...

2 min read
Sep 11, 2023
मंगलवार राशिफल 12 सितंबर 2023

मेष राशि
अपनी वाणी में मधुरता लाएं बिना सोचे समझे बोलने से बचें। तनाव की अधिकता रहेगी, परिजनों द्वारा अपमानित किया जा सकता है। धैर्य रखें, समय अनुकूल नहीं है।


वृषभ राशि
अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। व्यापार में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। कर्जं बढ़ेगा, आवास निवास से संबंधित समस्या का निराकरण होगा। सामाजिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी।


मिथुन राशि
नए कार्य की शुरुआत होगी। परिवार में मांगलिक आयोजन की तैयारी होगी, आपका भी समय इसी में बीतेगा। भाइयों से संबंध मधुर होंगे। बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। यात्रा होगी जो शुभ रहेगी।


कर्क राशि
न चाहते हुए भी परिजनों के लिए कार्य करना पड़ेगा। न्यायालय में चल रहे प्रकरणों में नया मोड़ आ सकता है, जीवनाथी से अनबन संभव है। वाहन सुख मिलेगा, यात्रा संभव है।

सिंह राशि
दिन शुभ और फलदायी है। सोचे कार्य समय पर होने से नई ऊर्जा का संचार होगा, पिता से संबंध मधुर होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। संतान के विवाह संबंधी चिंता दूर होगी।

कन्या राशि
अपनी आगामी योजनाओं के बारे में किसी को न बताएं, आप के अपने आप के कार्य में रुकावट पैदा कर सकते हैं। आर्थिक मदद मिलने से रुके कार्य पूरे होगे धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

तुला राशि
दिन की शुरुआत में कार्य पूरा होने में रुकावट आएगी। परिजनों द्वारा भेदभाव के कारण मन दुखी होगा। जीवनसाथी से व्यवहार में कटुता आएगी, खर्च बढ़ेंगे।


वृश्चिक राशि
नई जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। आस पास के लोगों से व्यवहार में कमी आएगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी, व्यापार में मशीनरी की खराबी से कार्य बाधित होंगे।

धनु राशि
आमदनी को बढ़ाने का प्रयास करेंगे, परिजनों द्वारा आप की सहायता की जाएगी। कार्यस्थल पर महत्व मिलेगा, आर्थिक निवेश करने से बचें। पैसों के लेनदेन में सतर्क रहें।

मकर राशि
ज्यादा सोच विचार से अपनी सेहत बिगाड़ लेंगे, अपनी बारी का इंतजार करें। व्यापार मध्यम रहेगा, कार्य की अधिकता रहेगी। धनकोष में वृद्धि होगी, परिजनों से आपसी मनमुटाव होगा।


कुंभ राशि
अपनी गलती को स्वीकारें और नम्र व्यवहार से काम करें तो स्थिति सामान्य बनेगी। आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने की जरूरत है, संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। निवास परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मीन राशि
आपकी आदतों के कारण परिजन परेशान हैं, बातों-बातों में आप अपने सभी राज दूसरे को बता देते हैं। जीवनसाथी को सम्मान दें। परिवार के मांगलिक आयोजनों में सम्मिलित हो सकेंगे।

Updated on:
11 Sept 2023 06:04 pm
Published on:
11 Sept 2023 06:03 pm
Also Read
View All