30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भौम प्रदोष का छोटा सा उपाय कर देगा कंगाली दूर, पंडित प्रदीप मिश्रा से जानिए कल क्या करें मांगलिक दोष दूर करने का उपाय

मंगलवार को पड़ने वाला प्रदोष व्रत भौम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से साधक को कर्ज से मुक्ति मिलती है। साथ ही इस व्रत के प्रभाव से साधक की सेहत भी अच्छी होती है। वहीं सीहोर वाले पं. प्रदीप मिश्रा ने शिव पुराण के आधार पर भौम प्रदोष व्रत के कुछ आसान उपाय बताए हैं, जिससे मांगलिक दोष से छुटकारा मिलता है तो आइये जानते हैं 12 सितंबर को कौन से भौम प्रदोष उपायों करें, जिससे परेशानियों से छुटकारा मिल जाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 11 Sep 2023, 3:26 PM IST

pradeep_mishra_1.jpg

भौम प्रदोष व्रत उपाय 12 सितंबर 2023

भौम प्रदोष व्रत के दिन ऐसे करें पूजा
1. सुबह उठकर स्नान ध्यान कर व्रत का संकल्प लें
2. घर के पूजास्थल को स्वच्छ कर एक चौकी पर शिव पार्वती की प्रतिमा स्थापित करें और विधिविधान से पूजा करें।
3. शिवजी का गंगाजल से अभिषेक करें, बेलपत्र धतूरा आदि चढ़ाएं।
4. शिव मंत्रों का जाप करें और शिव चालीसा का पाठ करें।


5. शिव आरती गाएं, भौम प्रदोष व्रत कथा पढ़ें।
6.शिवजी को भोग लगाएं।
7. शाम को फिर स्नान ध्यान कर शिवजी की पूजा करें, आरती आदि गाएं।
8. अगले दिन व्रत का पारण करें।

भौम प्रदोष व्रत के उपाय


कर्ज से मुक्ति का उपाय
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भौम प्रदोष व्रत के दिन स्नान के पानी में केसर डालकर नहाएं। शिवलिंग पर केसर मिश्रित जल चढ़ाकर 11 बार शिव चालीसा और फिर 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें, इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। कर्ज से मुक्ति के लिए यह कारगर उपाय है। वहीं इस दिन तालाब या नदी में मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं और गरीबों को अन्न, वस्त्र का दान करें। इससे शिव संग हनुमानजी की कृपा बरसती है, जिससे सभी तरह की परेशानियां दूर होती हैं।

मंगल दोष निवारण के लिए
पं. प्रदीप मिश्रा के अनुसार मंगल प्रदोष के दिन मांगलिक लड़के लड़िकयों को शंकरजी के मंदिर में जाकर आटे का चौमुखी दीया बनाकर उसमें घी डालकर बत्ती जलाकर सात बार शंकरजी से उतारकर तीन बार स्वतः को दीया घुमाकर रख दे, उससे उसके मंगल दोष का निवारण हो जाएगा। फिर मंगल दोष आड़े नहीं आता।

विवाह की बाधा दूर करने के लिए
भौम प्रदोष व्रत वाले दिन मंगलदेव के 21 नामों का जाप करने से मंगल दोष शांत होता है। इसके अलावा जिन लोगों के विवाह में अड़चने आ रहीं हैं, वो दूर होती हैं। इससे शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

ये भी पढ़ेंः Bhaum Pradosh Vrat : भौम प्रदोष व्रत पर बन रहे तीन शुभ योग, कल पूजा का यह है सही समय और मुहूर्त

अच्छी सेहत के लिए
पं. प्रदीप मिश्रा के अनुसार 11 या 26 प्रदोष व्रत रखना चाहिए, इससे अच्छी सेहत भी मिलती है। यह मनुष्य और शंकर भगवान के मिलन का बिंदु है। इस दिन शिवलिंग का जलाभिषेक कर महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करें। इससे शारीरिक मानसिक बीमारियां दूर होती हैं।


पति की दीर्घायु के लिए
मान्यता है कि भौम प्रदोष वाले दिन सुबह गाय को मीठी रोटी खिलाने से पति को दीर्घायु का वरदान मिलता है। मान्यता है इस उपाय से साधक के पति की बजरंगबली और शिव हर संकट से रक्षा करते हैं।

धन वृद्धि के लिए
भाद्रपद माह के भौम प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र और हनुमानजी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं और संभव हो तो ये बूंदी का प्रसाद बंदरों को खिलाएं या गरीबों में बांट दें। मान्यता है कि इससे आर्थिक तंगी दूर होती है। इसके अलावा धन वृद्धि के एक अन्य उपाय के अनुसार भौम प्रदोष के दिन ऋण मोचन मंगल स्त्रोत का पाठ करें।

ये भी पढ़ेंः Tuesday Special: शनि से लेकर राहु-केतु तक की अशुभता से ऐसे पाएं राहत

दुश्मनों पर विजय के लिए
दुश्मनों पर विजय के लिए भौम प्रदोष के दिन बजरंगबली के मंदिर में ध्वज और हनुमानजी को चढ़ाएं, इससे बजरंगबली के साथ मंगल ग्रह की कृपा प्राप्त होती है, जिसके फलस्वरूप दुश्मनों पर विजय मिलती है।

भौम प्रदोष व्रत मंत्र
1. ऊं नम: शिवाय
2. ऊं आशुतोषाय नम:
3. ऊं नमो धनदाय स्वाहा
4. ऊं ह्रीं नम: शिवाय ह्रीं ऊं