राशिफल

शुक्र के राशि बदलने से बदलेगा इन राशियों का भाग्य, ऐसे चमकेगी किस्मत

शुक्र का राशि परिवर्तन हो रहा है। 29 दिसंबर से हो रहा राशि परिवर्तन कई राशियों के लोगों के भाग्य में बदलाव लाएगा, शुक्र गोचर दिसंबर 2022 से किसकी किस्मत चमक रही है, यह जानने के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

2 min read
Dec 23, 2022
शुक्र गोचर दिसंबर 2022

Shukra Gochar 2022: सुख समृद्धि प्रदाता शुक्र राशि परिवर्तन करने वाला है। 29 दिसंबर को दोपहर 3.47 बजे शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेगा और नए साल में 21 जनवरी तक यहीं रहेगा। इसका कुछ राशियों पर अच्छा प्रभाव होगा, कुछ राशियों के लिए यह परिवर्तन अधिक ठीक नहीं है तो उज्जैन के ज्योतिषियों से बातचीत के आधार पर हम बता रहे हैं कि शुक्र गोचर दिसंबर 2022 किस राशि के जातक के लिए शुभ फलदायक है।


मेषः उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास का कहना है कि शुक्र का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातक की मनचाही मुराद पूरी करेगा। शुक्र के मकर राशि में गोचर से मेष राशि प्रभावित होगी। इससे मेष राशि वालों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिलेंगी।

धन प्राप्ति का योग बनेगा, जो जातक व्यापार से जुड़े हैं उनके व्यवसाय में तरक्की होगी। सरकारी नौकरी वालों के लिए भी यह अच्छा समय है। करियर में तरक्की के लिए स्थान परिवर्तन का भी योग है।


वृषः शुक्र का राशि परिवर्तन करियर और व्यापार के लिए वृष राशि के जातकों के लिए भी शुभ परिणाम देने वाला है। इस राशि के जातक के लिए नई जॉब के ऑफर और नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है। साहस करने पर स्टार्टअप शुरू करने का भी योग है।


सिंहः शुक्र का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा परिणाम देने वाला नजर आ रहा है। नया साल इस राशि के जातकों के लिए नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों से अच्छे परिणाम देने का संकेत दे रहा है। यह साल इस राशि के जातक के लिए आर्थिक तरक्की ला रहा है। वैवाहिक संबंध भी अच्छे रहेंगे, दांपत्य जीवन सुखी रहेगा।

वृश्चिकः शुक्र गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए नए वर्ष में करियर, बिजनेस, फैमिली सबके लिहाज से शुभफलदायी है। जो करना चाहते हैं उसकी दिशा में आगे बढ़ें, सफलता का योग बन रहा है। नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए सही समय है।


धनुः शुक्र का राशि परिवर्तन धनु राशि वालों के लिए अच्छा है। पढ़ाई कर रहे इस राशि के जातक का पढ़ाई में ध्यान लगेगा. इस राशि के जातक इस साल पढ़ाई में उम्मीद के मुताबिक सफलता पाएंगे। जीवन में सकारात्मकता बनी रहने से ऊंचाई की ओर बढ़ते जाएंगे।


कुंभः सुख समृद्धि प्रदाता शुक्र का राशि परिवर्तन कुंभ राशि वालों का अच्छा समय ला रहा है। इस राशि के लोगों को नया साल रास आएगा, आर्थिक लाभ मिलेगा। करियर में सफलता, नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है। वेतन वृद्धि भी हो सकती है, छह जनवरी को होने वाला मंगल गोचर भी इसमें मददगार होगा। किसी अपने की मदद से बड़ा सौदा हाथ लग सकता है।

Updated on:
23 Dec 2022 11:27 am
Published on:
23 Dec 2022 11:24 am
Also Read
View All