राशिफल

Vrishchik Rashi 2025: वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल 2025, ज्योतिषी से जानें ए टू जेड

Vrishchik Rashi 2025: साल 2025 आपके लिए कैसा है, यह जानना चाहते हैं तो पढ़ें वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2025, इसे पेश कर रहे हैं जयपुर के मशहूर ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास

2 min read
Vrishchik Rashi 2025: वार्षिक वृश्चिक राशिफल

yearly scorpio Horoscope: नया साल 2025 आ रहा है, इस साल वृश्चिक राशि करियर, वृश्चिक राशि आर्थिक जीवन, वृश्चिक पारिवारिक जीवन, वृश्चिक राशि शिक्षा, वृश्चिक राशि स्वास्थ्य को लेकर कोई सवाल मन में हैं तो इन सभी सवालों के जवाब जानिए वार्षिक वृश्चिक राशिफल 2025 में …

वृश्चिक राशिफल 2025 (Vrishchik Rashi 2025)

जयपुर के ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास के अनुसार नया साल 2025 वृश्चिक राशि के लोगों के लिए मिलाजुला परिणाम देगा। हालांकि ज्यादातर समय अच्छे फल ही मिलेंगे। एक ओर जहां मार्च के बाद शनि का गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए अपनी नकारात्मकता समेटेगा तो मई से राहु का गोचर कुछ बड़ी और पुरानी समस्याएं दूर करेगा, लेकिन नए सिरे से कुछ परेशानी भी देगा।

डॉ. व्यास के अनुसार यदि वृश्चिक राशि वालों को पेट या मस्तिष्क से संबंधित कुछ परेशानियां पिछले दिनों से हैं तो उनमें आपको राहत मिल सकती है। बृहस्पति का गोचर भी मई मध्य तक वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ फल देगा, लेकिन बाद में बृहस्पति अष्टम भाव में कुछ कमजोर होने से शुभता कम हो सकती है। हालांकि कोई बड़ी आर्थिक समस्या नहीं आने वाली, आमदनी ठीक-ठीक ही रहेगी।


Varshik Education: शिक्षा से संबंधित मामलों के लिए भी मई तक का समय अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल है। विवाह, सगाई, प्रेम प्रसंग और संतान आदि से संबंधित मामलों के लिए भी मई मध्य से पहले का समय ज्यादा अच्छा रहेगा। इस समय आपके करियर में अच्छी ग्रोथ होगी। आप सफलता की नई ऊंचाइयों को छूएंगे। आपके जीवन में कई उपलब्धियां पाएंगे। धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे। इस समय आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपकी सेहत में सुधार आएगा।

ये भी पढ़ेंः


कार्यक्षेत्र में किसी महिला की वजह से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। इस साल आप जितनी मेहनत करेंगे उतना ही फायदा आपको होगा। यात्राओं का शुभ फल मिलेगा। आप इस साल अपनी मेहनत से एक नए मुकाम हासिल करेंगे। आर्थिक उन्नति होगी, इस साल कुछ ऐसे क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स हाथ लगेंगे जिनसे आपको अच्छा लाभ होगा।


Varshik Family Life: लव रिलेशनशिप के लिए भी यह साल वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। परिवार में सुख समृद्धि के संयोग बन रहे है। आप किसी सुखद समारोह में शामिल हो सकते है या किसी लंबी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। समाज में आपका उठना-बैठना बढ़ेगा।

ये भी पढ़ेंः

आप भविष्य को लेकर संजीदा रहेंगे और अपने सपनों को पाने के लिए कड़े अनुशासन का भी खयाल रखेंगे। महिलाओं के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहेगा। आप आत्मनिर्भर होकर अपने पैरों पर खड़े होने में सफल रहेंगी। इस साल आप अच्छी आमदनी कर सकेंगे।

Also Read
View All

अगली खबर