राशिफल

Karwa Chauth पर राशि के मुताबिक पहनें ये रंग की साड़ी, रिश्ते में बढ़ेगा प्यार और विश्वास

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के दिन सही रंग का चयन करने से आपका लुक निखरता है और जीवनसाथी के साथ संबंध भी और मजबूत होते हैं। इस विशेष दिन अगर आप अपनी राशि के अनुसार शुभ रंग के वस्त्र पहनें, तो यह और भी फलदायक साबित होता है।

2 min read
Oct 06, 2025
Auspicious color according to zodiac sign|फोटो सोर्स – Freepik

Karwa Chauth 2025 Look: करवा चौथ केवल एक व्रत नहीं, बल्कि अपने जीवनसाथी के प्रति प्रेम और समर्पण का खूबसूरत इजहार भी है। इस खास दिन हर सुहागन चाहती है कि वह सबसे आकर्षक और खास नजर आए, बिल्कुल चांद की पहली किरण की तरह चमकती हुई। ऐसे में उस दिन सही रंग का चयन करने से आपका लुक निखरता है और जीवनसाथी के साथ संबंध भी और मजबूत होते हैं। इस विशेष दिन अगर आप अपनी राशि के अनुसार शुभ रंग के वस्त्र पहनें, तो यह और भी फलदायक साबित होता है। आइए जानते हैं राशि अनुसार करवा चौथ पर कौन-कौन से रंग पहनें ताकि यह व्रत और भी सफल और सुंदर बन सके

ये भी पढ़ें

Karwa Chauth 2025: सूर्य-चंद्रमा के प्रभाव से इन राशियों को बड़ा लाभ मिल सकता है

मेष राशि


मेष राशि की महिलाएं, जिनका स्वामी मंगल ग्रह है, इस दिन लाल और सुनहरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। इन रंगों की चूड़ियां भी विवाहिक जीवन में खुशहाली लाने में मददगार साबित होती हैं।

वृषभ राशि


शुक्र ग्रह की राशि वृषभ के लिए, लाल और सिल्वर रंग के वस्त्र बेहद सौभाग्यशाली माने जाते हैं। ये रंग प्रेम और समझदारी को बढ़ावा देते हैं, जिससे वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती है।

मिथुन राशि


बुध ग्रह के प्रभाव वाली मिथुन राशि की महिलाओं को हरे रंग के परिधान पहनने की सलाह दी जाती है। हरा रंग तरक्की और शुभता का प्रतीक होता है, जो इस व्रत के लिए उपयुक्त माना जाता है।

कर्क राशि


चंद्रमा के स्वामी कर्क राशि के लिए लाल रंग पहनना खास शुभ होता है। साथ ही, रंगीन चूड़ियां पहनना भी शुभ प्रभाव लाता है और व्रत का फल बेहतर बनाता है।

सिंह राशि


सिंह राशि, जिसका स्वामी सूर्य है, इन महिलाओं को लाल, नारंगी, गुलाबी या सुनहरे रंग की पोशाकें पहनना चाहिए। ये रंग करवा चौथ के व्रत में आशीर्वाद दिलाने में मदद करते हैं।

कन्या राशि


बुध ग्रह की कन्या राशि की महिलाओं के लिए हरा, लाल और सुनहरा रंग शुभ माना गया है। इन रंगों के कपड़े और आभूषण पहनने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

तुला राशि


शुक्र ग्रह के अधीन तुला राशि की महिलाएं लाल, गोल्डन और सिल्वर रंग के वस्त्र पहन सकती हैं। ये रंग दांपत्य जीवन में मिठास और समरसता बढ़ाने में सहायक होते हैं।

वृश्चिक राशि


मंगल ग्रह के प्रभाव वाली वृश्चिक राशि की महिलाओं को लाल, गहरा मरून और सुनहरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ऐसे रंग पूजा में विशेष फल प्रदान करते हैं।

धनु राशि


धनु राशि, जिसका स्वामी बृहस्पति है, के लिए पीला और आसमानी रंग शुभ होते हैं। ये रंग जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य लेकर आते हैं।

मकर राशि


मकर राशि पर शनि ग्रह का प्रभाव होता है, इसलिए नीले रंग की साड़ियों और चूड़ियों का चयन करना अच्छा रहता है। नीला रंग शांति और स्थिरता प्रदान करता है।

कुंभ राशि


कुंभ राशि की महिलाएं, जिनका स्वामी भी शनि है, नीला और सिल्वर रंग पहन सकती हैं। ये रंग करवा चौथ पर विशेष रूप से शुभ माने जाते हैं।

मीन राशि


मीन राशि के लिए, बृहस्पति ग्रह के प्रभाव से, लाल और सुनहरे रंग के वस्त्र सर्वोत्तम होते हैं। ये रंग दांपत्य जीवन में सौभाग्य और सुख लेकर आते हैं।

ये भी पढ़ें

Karwa Chauth 2025: नई-नई शादी के बाद पहला करवाचौथ? ये व्रत विधि और टिप्स बनाएंगे दिन को खास

Also Read
View All

अगली खबर