राशिफल

Weekly Horoscope 11 to 17 december 2022- मकर से मीन राशि वालों को लाभ, पदौन्नति व तनाव से मुक्ति

Weekly Horoscope 11 to 17 december 2022, Rashifal in Hindi: एक सप्ताह में सात दिन होते हैं, यह हर दिन अलग अलग ग्रहों का होता है, ऐसे में पूरे सप्ताह समस्त ग्रहों का प्रभाव एक जातक पर रहता है। ऐसे में हर ग्रह के प्रभावों को इस दौरान जातक को सहना होता है।
2 min read
Dec 11, 2022
makar_to_meen.jpg

Weekly Horoscope 11 to 17 december 2022 : ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है।

यहां ये भी जान लें कि जातक की राशि का निर्धारण चंद्र से किया जाता है और जिस स्थान पर चंद्र बैठा है वहीं आपकी राशि होती है और हर राशि का प्रतिनिधित्व एक विशेष ग्रह करता है। इसके अलावा भी इन सभी राशियों पर हर ग्रह का विशेष प्रभाव भी रहता है। यानि जिस राशि में जन्म के समय चंद्र विराजमान है जातक की वहीं राशि होगी।

वहीं लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं हर दिन की भांति हर साप्ताह ग्रहों में लगातार बदलाव ही जातक के हर दिन के राशिफल का निर्धारण भी करता है।

दरअसल साप्ताहिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इस सप्ताह मकर से मीन राशि के जातकों के लिए 11 से 17 दिसंबर 2022 तक क्या कहता है।

Capricorn Weekly Horoscope 11 to 17 december 2022 : मकर का साप्ताहिक राशिफल

खड़ाष्टक चन्द्रमा मानसिक दिक्कत दे सकता है। अधिक सोचने से बचें। बुध, गुरुवार में आंशिक परिवर्तन चिंता और तनाव से मुक्त रखेगा। व्यापार में गुरु, शुक्रवार निवेश के प्लान का लाभ दे सकेंगे। नौकरी में न चाहते हुए भी स्थान परिवर्तन संभव है। महिला और छात्रवर्ग को प्रयासों में पुन: परिवर्तन करना होगा।

शुभ रंग : तरबूजी लाल, गहरा काला

शुभ अंक : 5, 6 दिशा : मध्यपश्चिम, उत्तर

अनुकूल सलाह : विरोधियों पर विशेष ध्यान देना होगा।

Aquarius Weekly Horoscope 11 to 17 december 2022 : कुंभ का साप्ताहिक राशिफल

लाभ के साथ-साथ प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में भी किसी सदस्य के आने का योग। रुके कार्यों में गति आएगी। आर्थिक पक्ष अच्छा होगा। व्यापार में लौह उद्योग से जुड़े परिवर्तित व्यवसाय का लाभ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसर आएंगे। महिला-छात्रवर्ग को कैमिकल हंजीनियरिंग से जुड़े क्षेत्र में अवसर मिल सकता है।

शुभ रंग : गहरा पीला, तोतापरी हरा

शुभ अंक : 1, 4 दिशा: दक्षिण, पूर्व

अनुकुल सलाह : दृष्टिकोण का विस्तार करने से सफलता मिलेगी।

Pisces Weekly Horoscope 11 to 17 december 2022 : मीन का साप्ताहिक राशिफल

अनुकुल परिस्थितियां नए-नए संबंधों को आयाम देगी। इन्हीं में से कुछ व्यावसायिक लाभ के लिए सामने आ सकते हैं। प्रयास करें। व्यापार में फ्लोरीकल्चर से जुड़े बाजार का लाभ से फ़्सन्नता। नौकरी में वरिष्ठता के क्रम से उन्नति होगी। महिला-छात्रवर्ग को शिक्षा प्रकल्पों से जुड़े निजी क्षेत्र में सेवा के अवसर।

शुभ रंग : कपासी पीला, गहरा नीला

शुभ अंक : 6, 9 दिशा : मध्यउत्तर, ईशान

अनुकूल सलाह : दूरदर्शिता तथा अनुभव की प्रकट स्थिति सफलता देगी।