राशिफल

साप्ताहिक राशिफल 12-18 जुलाई: जानिए मेष से कन्या राशि तक के लिए क्या कहते है सितारे

Saptahik Rashifal 12 to 18 july 2026- इस सप्ताह कुछ राशियों को करियर, धन और रिश्तों में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जानिए मेष से कन्या तक आपकी राशि के लिए 12 से 18 जुलाई 2026 का साप्ताहिक भविष्यफल।
5 min read
Jul 11, 2026
weekly horoscope 12 to 18 july 2026 saptahik rashifal Aries to Virgo
Saptahik Rashifal -साप्ताहिक राशिफल 12 to 18 जुलाई 2026 मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह और कन्या राशि (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Saptahik Rashifal- 12 से 18 जुलाई 2026 का सप्ताह कई राशियों के लिए नए अवसर और नई चुनौतियां लेकर आया है। साप्तहिक राशिफल (Weekly Horoscope) के द्वारा ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास से जानिए मेष से कन्या राशि तक किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे हर कदम सोच-समझकर उठाना होगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में घर और बाहर, दोनों जगह आपको कुछेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान घरेलू समस्याओं को लेकर आपका मन ज़रा ज़्यादा चिंतित रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको सेहत और संबंधों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आप मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेल सकते हैं। सप्ताह के मध्य में घरेलू समस्याओं के चलते नौकरीपेशा तथा व्यवसाय से जुड़े लोगों के काम प्रभावित हो सकते हैं। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके काम में बाधा उत्पन्न करने के लिए षड्यंत्र रच सकते हैं। कार्यों के समय पर मनचाहे तरीके से न पूरे होने पर आपके मन में असंतोष बना रह सकता है। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता के चलते वित्तीय स्थिति भी डगमगा सकती है। प्रेम संबंध और पारिवारिक सुखों की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलदायी है। स्वयं के साथ जीवनसाथी की सेहत भी आपके लिए चिंता का विषय बनेगी। आत्मीय लोगों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने के लिए पूरे सप्ताह वाणी और व्यवहार संयमित रखें तथा मन को नियंत्रित रखने के लिए प्रतिदिन ध्यान एवं योग करें।

उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

वृषभ राशि

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ और उन्नतिदायक रहने वाला है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और लंबे समय से अपने प्रमोशन अथवा मनचाहे स्थान पर तबादले आदि का इंतजार कर रहे थे, तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। सुख-संपत्ति आदि की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ है, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपकी रुचि धार्मिक-सामाजिक कार्यों में ज्यादा रहेगी। किसी कार्य के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई में खूब रमेगा। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपके व्यावसायिक कौशल में वृद्धि होगी। व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं शुभ एवं लाभप्रद होंगी तथा कारोबार में मनचाहा लाभ मिलेगा। सप्ताह के मध्य में आय के नए स्रोत बनेंगे। अटके हुए धन की प्राप्ति संभव है। स्थायी संपत्ति के लाभ के भी योग बनेंगे। पूर्व में किए गए निवेश से बड़ा लाभ होगा। रिश्ते-नातों में मधुरता बनी रहेगी। आत्मीय लोगों के साथ सुखद समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। लव पार्टनर के साथ प्रेम और आपसी विश्वास बढ़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में इष्ट-मित्रों अथवा परिजनों के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।

उपाय: लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके सोचे हुए कार्य कुछेक बाधाओं और देरी के साथ बनेंगे, जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस सप्ताह विगत हफ्ते जो अनुकूलता बनी हुई थी, उसमें कुछ कमी का अनुभव होगा। इस सप्ताह आपको जिन लोगों से अधिक अपेक्षा रहेगी, वही समय पर काम नहीं आएंगे। ऐसे में आपको स्वयं के भरोसे ही किसी कार्य का बीड़ा उठाने का प्रयास करना चाहिए। किसी दूसरे के भरोसे अपने काम को छोड़ने की भूल-कर गलती न करें। कुल मिलाकर आपको पूरे सप्ताह खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालते हुए हर कार्य को समय पर बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान के प्रति सतर्क रहें। इस दौरान अपनी दिनचर्या और खानपान का विशेष ख्याल रखें। प्रेम संबंध और पारिवारिक सुख में कुछ कमीपेशी देखने को मिलेगी। लव पार्टनर से मेल-मुलाकात में मुश्किलें आएंगी। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें तथा उसके साथ समन्वय बनाने का प्रयास करें।

उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहने वाला है। सप्ताह के उत्तरार्ध का कुछ समय छोड़ दें, तो पूरे सप्ताह स्थितियां सामान्य रहने वाली हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग-समर्थन पूर्ववत मिलता रहेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता आदि में छात्रों को मनचाही सफलता मिलेगी। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं, तो आपको इस सप्ताह इससे जुड़ा कोई सुखद समाचार मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में छोटी यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस सप्ताह किसी महिला मित्र की मदद से आप किसी अटके हुए कार्य को पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र मं् अनुकूलता बनी रहेगी। उनके नेतृत्व गुणों में विकास होगा। इस सप्ताह आपको कारोबार में मनचाहा लाभ होगा और वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। विशेष रूप से फिजूलखर्ची पर आप नियंत्रण करने में कामयाब रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में स्थायी संपत्ति से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। रिश्ते-नातों की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होगी। प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग मिलेगा।

उपाय: शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी क्षेत्र में बहुत सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा आपको फायदे की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के कार्य अथवा जिम्मेदारियों में अचानक से बड़ा बदलाव हो सकता है। यह बदलाव कुछ चीजों को लेकर सकारात्मक, तो कुछ को लेकर चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सिंह राशि के जातकों को पूरे सप्ताह कार्यक्षेत्र में नियमों का सही तरह से पालन करते हुए अपने कार्य को बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और सहकर्मियों के साथ संबंध बेहतर बनाए रखें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह बाजार में कभी मंदी तो कभी तेजी देखने को मिलेगी। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। यदि ऐसा करना बहुत जरूरी हो, तो अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। रिश्ते-नातों की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलप्रद रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत आपके लिए चिंता का विषय बनेगी। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अपने जीवनसाथी पर अपने विचार थोपने से बचें।

उपाय: सूर्याष्टकं का पाठ करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत में होने वाली छोटी-मोटी घरेलू समस्याओं को यदि नजरअंदाज कर दें, तो पूरा हफ्ता आपके लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान कन्या राशि के जातकों को स्वजनों के साथ वाद-विवाद करने से बचना चाहिए। उन्हें इस दौरान दूसरों से ज्यादा अपेक्षाएं रखने की बजाय स्वयं के भरोसे किसी कार्य का बीड़ा उठाना चाहिए, अन्यथा समय पर मदद न मिलने पर आत्मीय संबंधों में मनमुटाव की आशंका बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य का समय छात्र वर्ग के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान उनकी पढ़ाई-लिखाई में रुचि बढ़ेगी। सकारात्मक चिंतन से उनकी उन्नति के मार्ग खुलेंगे। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके पक्ष में रहने वाला है। यदि आपने किसी प्रकार का लोन या धन उधार लिया है, तो सप्ताह के अंत तक उसे चुकाने की स्थितियां बनेंगी। रिश्ते-नातों की दृष्टि से उत्तरार्ध का समय राहत भरा रहेगा। प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी। जीवनसाथी का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा। उसके साथ अच्छे पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। संतान पक्ष की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं।

उपाय: शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करें।

Updated on:
11 Jul 2026 02:57 pm
Published on:
11 Jul 2026 02:57 pm