राशिफल

Weekly Horoscope 18 to 24 august: मेष, मिथुन समेत 5 राशियों के आएंगे अच्छे दिन, साप्ताहिक राशिफल में जानें अपना भविष्य

Weekly Horoscope 18 to 24 August 2024: साप्ताहिक राशिफल मेष से कन्या 18 अगस्त से 24 अगस्त में जानें नए सप्ताह में कैसा रहेगा आपका करियर, आर्थिक जीवन और पारिवारिक जीवन (saptahik rashifal)

6 min read
Aug 17, 2024
साप्ताहिक राशिफल 18 अगस्त से 24 अगस्त 2024

Weekly Horoscope 18 to 24 August 2024: सिंह राशि में 22 अगस्त तक त्रिग्रही योग बना हुआ है, इसका सिंह राशि को वरदान मिलने वाला है। 22 अगस्त को वक्री बुध फिर कर्क में आ जाएंगे। इससे कर्क राशि वालों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। बहरहाल साप्ताहिक राशिफल मेष से कन्या में जानें कैसा रहेगा आपका भविष्य…

ये भी पढ़ें

सावन शनि प्रदोष पर इन मंत्रों का करें जाप, शनि की महादशा में मिलेगी राहत, चंद्रमा होंगे मजबूत, जानें पूजा समय, मुहूर्त

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवनः मेष साप्ताहिक राशिफल 18 अगस्त से 24 अगस्त के अनुसार रविवार से शनिवार के सप्ताह की शुरुआत मेष राशि वालों के लिए बेहद लाभदायक है। आपके रचनात्मक कार्यों या विचारों को समर्थन मिलेगा। छोटे प्रयासों में ही अपने सहयोगियों से आगे निकल जाएंगे। कुछ नए काम की योजना में मन लगेगा। विद्यार्थियों को जॉब के शानदार ऑफर मिल सकते हैं। प्रशासन से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

फिल्म जगत से जुड़े लोगों को बेहतरीन मौके मिलने के योग बन रहे हैं। रविवार, बुधवार और शनिवार बहुत अच्छे दिन रहेंगे। आर्थिक लेन-देन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मित्र और साथी कुछ मामलों में आपकी सहायता नहीं कर पाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे मेष राशि के लोगों के मन में कुछ भटकाव आ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी मनमानी करने से बचें वर्ना भविष्य में आपके काफी शत्रु खड़े हो सकते हैं।


पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में विवाह योग्य लोगों के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। गर्भवती स्त्रियों को इस दौरान यात्रा से बचना चाहिए। बुधवार को थोड़ी समस्या रहेगी।
स्वास्थ्य जीवनः जिन लोगों का वजन बढ़ा हुआ है उनको कुछ स्वास्थ्य समस्या आ सकती है। अफवाहों से प्रभावित न हों। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

मेष साप्ताहिक राशिफल 18 अगस्त से 24 अगस्त 2024

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवनः वृषभ साप्ताहिक राशिफल 18 अगस्त से 24 अगस्त के अनुसार इस सप्ताह पेंडिंग कार्यों को पूरा करने पर ध्यान देंगे। ऑफिस में सारा माहौल आपके ही पक्ष में रहेगा। विदेशों से नौकरी के बेहतरीन अवसर मिलेंगे।

नवीनतम तकनीकों के प्रयोग में रूचि लेंगे। किसी निजी या सरकारी संस्था से आपको कोई सम्मान दिया जा सकता है। अपने प्रयासों में कमी न होने दें। किसी विषय पर निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले उसका क्रमवार अध्ययन कर लें।

लापरवाही और अस्पष्ट व्यवहार के कारण कुछ अवसर खो देने की भी आशंका है। अपने निर्णय लेने के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। शिक्षण और अध्यापन से जुड़े लोगों को अपनी शैली में बदलाव करना पड़ेगा। सहकर्मियों के व्यवहार पर नजर बनाए रखें।


पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में धार्मिक आयोजनों में विशेष रूचि ले सकते हैं। सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे। अपने अधिकारियों और दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करेंगे। मंगलवार से शुक्रवार तक का समय उत्तम हैं। न्यायालय में लंबित मामले दोबारा शुरू होने से कुछ परेशान हो सकते हैं।


स्वास्थ्य जीवनः कमर और सन्धिवात का दर्द उभर सकता है। इसीलिए खानपान और दिनचर्या में लापरवाही न करें। रविवार और शनिवार का दिन शुभ नहीं रहेगा। भैरव जी के मंदिर में उड़द की इमरती चढ़ाएं।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 18 अगस्त से 24 अगस्त 2024

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवनः मिथुन साप्ताहिक राशिफल के अनुसार रविवार से शनिवार के सप्ताह में करियर में बदलाव के लिए सप्ताह उत्तम है। हालांकि सप्ताह की शुरुआत में परेशानी होगी। बहरहाल आपकी सलाह लोगों के लिए लाभदायक रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। उच्च अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। निजी जीवन में सुधार करेंगे।

आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर रहेंगे। विद्यार्थियों को स्वाध्याय करना चाहिए। पैतृक संपत्ति का बेहतरीन लाभ उठा पाएंगे। विदेशों में नौकरी कर रहे लोगों को काम ज्यादा करना पड़ेगा। लेकिन उस अनुपात में लाभ नहीं मिलेगा। व्यापार में ग्राहकों के साथ संबंध गड़बड़ हो सकते हैं। लोन के कारण तनाव हो सकता है। ससुराल से धन लाभ हो सकता है। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखनी चाहिए।


पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा। शुभचिंतक और मित्र मिथुन राशि के लोगों को कोई उपहार दे सकते हैं। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। वरिष्ठ लोगों की सलाह पर ध्यान दें।

रिलेशनशिप से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने का समय है। सप्ताहान्त काफी सुखद रहेगा। अविवाहित युवा विपरीत जेंडर के जातकों के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। ऐसे में आत्मनियंत्रण जरूरी होगा। रोमांटिक रिश्तों को पूरा समय नहीं दे पाएंगे। सोमवार को भगवान शिव के मंदिर में घी के 5 दीपक जलाएं।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 18 अगस्त से 24 अगस्त 2024

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवनः कर्क साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 18 अगस्त से 24 अगस्त के समय में नौकरीपेशा लोगों की समस्या कम होगी। कार्यक्षेत्र में आपको विशेष सम्मान मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही अच्छा है।

भूमि संबंधी खरीदारी की योजना बना सकते हैं। सभी कार्य सोच-समझकर ही करें। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। सप्ताह के अंत में कारोबार में जबरदस्त तेजी आ सकती है। उच्चाधिकारियों से प्रोत्साहन प्राप्त होगा।

रविवार और शनिवार काफी शुभ दिन होंगे। ऑफिस में किसी की बुराई या चुगली में शामिल न हों। अनावश्यक कार्यों में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। बुधवार और गुरुवार को कारोबार में मंदी देखने को मिल सकती है।

पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में कर्क राशि वालों को दाम्पत्य जीवन में उत्तम सुख मिलेगा। रिश्तेदारों से लाभ प्राप्त होगा। कुछ नजदीकी लोग आप पर दबाव बना सकते हैं। प्रेम संबंध को लेकर थोड़े कंफ्यूजन जैसी स्थितियों का सामना कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी।


स्वास्थ्य जीवनः नए सप्ताह में मौसमी बीमारियों को लेकर सावधान रहें। कुसंगति और नशे इत्यादि से दूर रहें। गाय को मीठे पेड़े खिलाएं और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल 18 अगस्त से 24 अगस्त 2024

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवनः सिंह साप्ताहिक राशिफल 18 अगस्त से 24 अगस्त के समय में सिंह राशि वाले कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में अपेक्षित परिणाम मिल सकता है। यदि कारोबार में विस्तार करना चाहते हैं तो आपको नया लोन प्राप्त हो सकता है।

प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों के लिए समय बहुत ही बेहतरीन सिद्ध होगा। आपका वेतन बढ़ाया जा सकता है। व्यवसाय में आपकी सक्रियता बढ़ने वाली है। अतिरिक्त आय प्राप्त होने की भी संभावना है। धन से जुड़े कई मामलों में आपको लाभ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। बुध के द्वादश भाव में गोचर के कारण आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आपको मेहनत से घबराना नहीं चाहिए।


पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में सिंह राशि वालों को भाइयों के साथ संबंध मधुर रखना चाहिए। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान के भविष्य की चिंता हो सकती है। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय रहेंगे।

पुराने विवादों में उलझने से बचें। साझेदारी के कार्यों में थोड़ी सावधानी रखें। इस समय पुरुष जातकों को महिला जातकों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिए। छोटी-छोटी गलतियों को तूल न दें। गुरुवार और शुक्रवार कमजोर दिन रहेंगे।
स्वास्थ्य जीवनः पीठ और कमर के दर्द उभर सकते हैं। सूर्यदेव को प्रतिदिन अर्घ्य दें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल 18 अगस्त से 24 अगस्त 2024

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवनः कन्या साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 18 अगस्त से 24 अगस्त 2024 के अनुसार ऐसी परिस्थितियां बनेंगी जिससे आपकी छवि मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। वित्त और सम्पत्ति को लेकर समस्या दूर होगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

उच्च पदासीन लोगों से आपके संबंध सुधरेंगे। आपके विचारों में नई स्पष्टता आएगी। मित्रों को धन उधार देना पड़ सकता है। व्यवसाय में पारदर्शिता बनाये रखें।


पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में प्रेम संबंधों को वैवाहिक सहमति मिल सकती है। परिजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने के योग बन रहे हैं। छोटे बच्चों को लेकर प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेगा। आपको नकारात्मक चिंतन से बचना चाहिए। कुछ कार्य धीमी गति से होंगे हालांकि वो पूरे हो जाएंगे। लेकिन आपको धैर्य और संयम का परिचय देना चाहिये। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।


स्वास्थ्य जीवनः सप्ताह की शुरुआत में अत्यधिक व्यस्तता के कारण थकान रहेगी। सप्ताह मध्य में स्वास्थ्य संबंधी विकार दूर होंगे। परिवार के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शनिवार को बदहजमी की शिकायत हो सकती है। घर में कपूर और लौंग जलाकर हनुमान जी की आरती करें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल 18 अगस्त से 24 अगस्त 2024

ये भी पढ़ें

Shani Stotram: शनि देव को प्रसन्न करता है यह दिव्य शनि स्तोत्र, शनैश्चर स्तोत्रम् पाठ साढ़ेसाती से देता है राहत

Also Read
View All

अगली खबर