राशिफल

Weekly Horoscope 31 May to 6 June: मेष, वृषभ, मिथुन समेत इन राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा नया सप्ताह

Weekly Horoscope 31 May to 6 June 2026: रविवार 31 मई से शुरू हो रहा नया सप्ताह कई राशियों के लिए सौभग्य लेकर आ रहा है। साप्ताहिक राशिफल मेष से कन्या 31 मई से 6 जून 2026 तक कुछ राशियों को संभलकर रहने की भी सलाह दी गई है। पढ़ें इस सप्ताह की साप्ताहिक भविष्यवाणी (Saptahik Rashifal Mesh Se Kanya)

4 min read
May 29, 2026
Weekly Horoscope : साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Saptahik Rashifal Mesh Se Kanya: रविवार 31 मई 2026 से शुरू हो रहा नया सप्ताह कई राशियों के लिए नई उम्मीदें, सफलता और खुशखबरी लेकर आ सकता है। जहां कुछ राशियों को करियर और कारोबार में बड़ी उपलब्धियां मिलेंगी, वहीं कुछ लोगों को सेहत, रिश्तों और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मेष से लेकर कन्या राशि तक के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव, अवसर और महत्वपूर्ण बदलावों से भरा रहने वाला है। भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से जानिए 31 मई से 6 जून 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल और समझें कैसा रहेगा आपका आने वाला सप्ताह

ये भी पढ़ें

Rashifal 30 May 2026: आज का राशिफल, शुभ योग, चंद्र गोचर और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

मेष साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Aries)

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। हफ्ते की शुरुआत में कामकाज का दबाव ज्यादा होगा और अचानक कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सिर पर आ सकती हैं। आपको इन्हें निभाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इस समय आपकी सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है इसलिए खानपान और दिनचर्या पर ध्यान दें। नौकरीपेशा महिलाओं के लिए यह समय कुछ अधिक कठिन हो सकता है।

विदेश में करियर या व्यापार बनाने की कोशिश कर रहे लोगों को कुछ रुकावटें आ सकती हैं। कारोबार में प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा झेलनी पड़ सकती है। युवा वर्ग अपना समय मौज-मस्ती में बिताएंगे, लेकिन प्यार के मामलों में भावुक होकर कोई भी फैसला न लें। जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज करने से दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है इसलिए उनकी बातों को समझना जरूरी होगा।

वृषभ राशि (Weekly Horoscope Taurus)

वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह व्यापारियों को अपने कारोबार में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। अगर आप लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं तो अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में यह समय आपको राहत दे सकता है। आपके विरोधी भी अब समझौते की बात कर सकते हैं। सप्ताह के बीच में अचानक किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान सामान और सेहत का ध्यान रखें।

सप्ताह के अंत में नौकरीपेशा जातकों को अपने बॉस और सहकर्मियों से बातचीत करनी पड़ सकती है। पढ़ाई कर रहे छात्रों को सफलता पाने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी। किसी महिला मित्र की मदद से प्रेम संबंधों में चली आ रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं, लेकिन भरोसे को दोबारा बनाने में थोड़ा वक्त लग सकता है। जीवनसाथी की सेहत चिंता का कारण बन सकती है।

मिथुन राशि (Weekly Horoscope Gemini)

मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह भाग्यशाली साबित हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपका कोई अटका हुआ बड़ा काम पूरा हो जाएगा। इस दौरान आपको सरकारी या प्रशासनिक लोगों से भी सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। पढ़ाई या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। संतान की उपलब्धि से घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा।

सप्ताह के बीच में कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी तरक्की से जल सकते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें। अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार कर रहे हैं तो पैसे के मामलों में पारदर्शिता रखें। किसी भी योजना में पैसे लगाने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। प्रेम संबंधों के लिए यह समय अनुकूल है, भावनात्मक रूप से आप और आपका साथी एक-दूसरे के और करीब आ सकते हैं।

कर्क राशि (Weekly Horoscope Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, लेकिन खुशी के जोश में होश न खो बैठें। सोच-समझकर ही फैसले लें। किसी जोखिम भरी योजना में निवेश करने से बचें। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय शानदार रहने वाला है। आपको मनचाहा ट्रांसफर या प्रमोशन मिल सकता है। काम की जगह पर सीनियर्स और जूनियर्स दोनों आपके काम की सराहना करेंगे।

प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से लाभ होगा। परिवार के किसी बड़े फैसले में माता-पिता पूरा साथ देंगे। अगर आप विदेश में करियर या बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपकी रुकावटें दूर हो सकती हैं। सप्ताह के आखिरी दिनों में दोस्तों या परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। प्यार में नजदीकियां बढ़ेंगी और शादीशुदा जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह राशि (Weekly Horoscope Leo)

इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को सेहत और रिश्तों पर खास ध्यान देना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपकी तबीयत थोड़ी बिगड़ सकती है, जिससे आपको शारीरिक और मानसिक पीड़ा का अनुभव हो सकता है। सेहत में गड़बड़ी का असर आपके कामकाज पर पड़ सकता है और आप किसी अच्छे मौके को गंवा सकते हैं।

सप्ताह के अंत में प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा विवाद सामने आ सकता है। नौकरी में काम कर रहे लोगों को सतर्क रहना होगा। छोटी सी गलती आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। वे आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं।

प्रेम संबंधों में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। शादीशुदा जीवन को सुखद बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं को समझना और सम्मान देना बेहद जरूरी है।

कन्या राशि (Weekly Horoscope Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ रहने वाला है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा जिससे आप तरक्की की सीढ़ियां चढ़ते चले जाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी पुराने काम के लिए आपको सार्वजनिक रूप से सराहना या सम्मान मिल सकता है। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रयासों की तारीफ करेंगे और आपको कोई नई जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।

व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। आप भरपूर लाभ उठाने में सफल रहेंगे और आपकी प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी। कारोबार के विस्तार को लेकर लंबे समय से योजना बना रहे थे तो आपकी योजना फलीभूत हो सकती है।

सप्ताह के बीच में आप कोई कीमती वस्तु खरीद सकते हैं, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे जातकों को सप्ताह के अंतिम दिनों में अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लव पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन भी शांतिपूर्ण और सुखद रहेगा।

ये भी पढ़ें

Weekly Tarot Reading: जून 2026 का पहला सप्ताह: तुला, वृश्चिक, धनु समेत इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर
Also Read
View All