
Saptahik Rashifal 19-25 July 2026- नया सप्ताह कई राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आया है, तो कुछ लोगों को हर कदम सोच-समझकर रखने की जरूरत होगी। प्रेम, वैवाहिक जीवन, कारोबार, नौकरी और सेहत के लिहाज से यह सप्ताह हर राशि के लिए अलग संकेत दे रहा है। ज्योतिषाचार्य एवं भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार से आइए जानते हैं 19-25 जुलाई 2026 तकमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए करियर, धन, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह (Weekly Horoscope 2026) कैसा रहने वाला है।
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत किसी बड़े खर्च के साथ होगी, जिसके चलते आपका वित्तीय प्रबंधन गड़बड़ा सकता है। इस दौरान आपको भूमि-भवन से जुड़े सौदे या फिर निर्णय बहुत सोच-समझकर लेने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की खराब सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है। तमाम तरह की कठिनाइयों के बीच सीनियर का साथ मिलने से नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में बड़े उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। लाभ के मुकाबले खर्च बढ़ सकते हैं। इस दौरान मार्केट में अपनी साख बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। छात्र वर्ग का मन पढ़ाई से उचट सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह औसत फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको स्वजनों के साथ बहुत विनम्रता के साथ पेश आते हुए भावनात्मक फैसले लेने से बचना होगा। लव पार्टनर से मेल-मुलाकात में दिक्कतें आ सकती हैं।
उपाय: देवी दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह उनके द्वारा किए गए परिश्रम और प्रयास का फल थोड़ी देर से और अपेक्षा से कम मिल सकता है। आप जिस कार्य की सफलता के लिए प्रयास करेंगे, उसमें आपको अनचाही दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके चलते आपके मन में हर समय असंतोष बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में अप्रत्याशित बदलाव आ सकता है। अनचाहे स्थान पर तबादले के कारण आपको स्थायी निवास से कहीं दूर जाना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य का समय आर्थिक दृष्टि से कुछ परेशानी लिए रहने वाला है। इस दौरान अचानक से बेवजह के खर्चे बने रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी। विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस हफ्ते स्वजनों के साथ कुछेक बातों को लेकर मतभेद हो सकता है। किसी भी सूरत में मतभेद को मनभेद में न बदलने दें और क्रोध में निर्णय लेने से बचें। मौसमी बीमारी से बचें।
उपाय: शिवलिंग की पूजा करें।
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहेगा। इस सप्ताह आपके कामकाज पूर्व की भांति चलते रहेंगे। कुछेक अड़चनों के बावजूद करियर-कारोबार में प्रगति और लाभ मिलता रहेगा। सप्ताह की शुरुआत भले ही आपके लिए आर्थिक दृष्टि से थोड़ी दिक्कत भरी रहे, लेकिन उत्तरार्ध तक चीजें आपके नियंत्रण में रहेंगी। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने पार्टनर का विश्वास कायम रखने का प्रयास करें और उसके साथ बेहतर तालमेल बिठाकर चलने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आप यदि सोच-समझकर किसी योजना में धन निवेश करते हैं तो भविष्य में उससे लाभ की संभावना बनी रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़े लोगों का यश बढ़ेगा। उन्हें इसके लिए विशेष रूप से सम्मानित भी किया जा सकता है। वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी।
उपाय: गणेश चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक कहीं से धन लाभ के योग बनेंगे। आप अपनी वाणी और व्यवहार की बदौलत कठिन से कठिन कार्य को भी बड़ी आसानी से मनचाहे तरीके से पूरा कर लेंगे। करियर-कारोबार की दृष्टि से समय श्रेष्ठ बना हुआ है। यदि आप अपने कारोबार का दायरा बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इसमें कोई बुजुर्ग व्यक्ति आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को सीनियर की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। मनचाहे तबादले और प्रमोशन की कामना पूरी हो सकती है। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह के अंत में किसी तीर्थ स्थान की यात्रा का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा। इस सप्ताह विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। संतानपक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: शिव चालीसा का पाठ
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य लेकर आने वाला है। इस सप्ताह आपके लंबे समय से अटके हुए कार्य मनचाहे तरीके से पूरे हो जाएंगे। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी और आपको उनकी मदद से लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस सप्ताह योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर कारोबार में विशेष लाभ होगा। उच्च शिक्षा की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई के प्रति सकारात्मक रुझान बना रहेगा। भूमि-भवन, संपत्ति से जुड़े कार्यों में इच्छा के अनुसार सफलता प्राप्त होगी। सिंह राशि के जातकों को स्वजनों के साथ संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनी प्रिय चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। पारिवारिक मसलों को हल करते समय बुजुर्ग और अनुभवी व्यक्तियों की सलाह को इग्नोर करने से बचें। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: गुरुवार के दिन चने की दाल और गुड़ का दान करें।
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भले ही थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहे लेकिन अंततः चीजें आपके पक्ष में ही रहेंगी। सप्ताह कीशुरुआत में आपको निजी कार्यों के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान प्रभावी लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। इस सप्ताह धन संबंधी मामलों में जल्दबाजी में अथवा भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। नौकरीपेशा लोगों का स्थानांतरण मनचाहे स्थान पर होने पर घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ आपको उचित सम्मान और सहयोग प्रदान करेंगे। इष्ट-मित्रों के साथ सुखद समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के घर आने से खुशियों का माहौल बनेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। इस सप्ताह जीवनसाथी की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। जीवनसाथी का व्यवहार सकारात्मक रहेगा। संतान से सुख की प्राप्ति होगी।
उपाय: बुधवार के दिन किसी किन्नर को हरे रंग के वस्त्र और चूड़ियां दान करें।