
Weekly Rashifal 28 June to 4 July 2026: 28 जून से 4 जुलाई 2026 का नया सप्ताह कई राशियों के लिए नए अवसर, महत्वपूर्ण निर्णय और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। इस दौरान किसी को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा तो किसी के लिए आर्थिक मामलों में सतर्क रहना जरूरी होगा। प्रेम संबंध, पारिवारिक जीवन, शिक्षा, व्यापार और स्वास्थ्य से जुड़े संकेत भी इस सप्ताह विशेष महत्व रखेंगे। यदि आप आने वाले दिनों की बेहतर योजना बनाना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि आपकी राशि के लिए ग्रह-नक्षत्र क्या संकेत दे रहे हैं, तो पढ़ें भविष्यवक्ता डा. अनीष व्यास का मेष से कन्या राशि तक का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सौभाग्य और खुशियों से भरा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको अपने कार्यों में मनचाही सफलता मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और सहकर्मियों दोनों का सहयोग मिलने से आपका मनोबल ऊंचा रहेगा।
इस सप्ताह कारोबार से जुड़े फैसले लाभदायक साबित हो सकते हैं, जिनका असर भविष्य में भी सकारात्मक रहेगा। सप्ताह के बीच में आप धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं और आपको किसी खास मंच पर सम्मानित भी किया जा सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नई जिम्मेदारी या प्रतिष्ठित पद मिल सकता है।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने की पूरी संभावना है। प्रेम जीवन भी अच्छा रहेगा और पार्टनर के साथ समझदारी बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दिनचर्या संतुलित रखें।
यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। इसलिए कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। सप्ताह की शुरुआत में करियर या व्यापार को लेकर अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन आपको सफलता भी मिलने की उम्मीद रहेगी।
इस दौरान घर की मरम्मत या महंगे सामान की खरीदारी में ज्यादा खर्च हो सकता है, जिससे बजट गड़बड़ा सकता है। व्यापार में किसी के दबाव या प्रभाव में आकर बड़ा सौदा करने से बचें। वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।
ऐसे मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतना बेहतर होगा। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी या भावनात्मक फैसले लेने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और समय पर जरूरी कदम उठाएं।
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ व्यस्तताओं से भरा रहने वाला है। आपको घर और कार्यस्थल दोनों जगह की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। सप्ताह की शुरुआत में किसी संपत्ति विवाद को सुलझाने के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, लेकिन कोशिश करें कि मामला बातचीत से हल हो जाए।
कारोबारियों को प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर मिलेगी, इसलिए सजग रहना होगा। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के दूसरे भाग में कार्यस्थल पर अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। वे आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं। आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।
इस सप्ताह खानपान पर ध्यान देना जरूरी होगा, वरना आपका स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। प्रेम संबंधों में सहयोग और समझदारी बनी रहेगी और जीवनसाथी का समर्थन आपको मानसिक संबल देगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा।
कर्क राशि वालों पर इस सप्ताह किस्मत मेहरबान रहने वाली है। करियर और कारोबार दोनों क्षेत्रों में आपको प्रगति के अच्छे संकेत मिलेंगे। अगर आप व्यापार के विस्तार की योजना बना रहे हैं तो इस सप्ताह वह पूरी हो सकती है। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने के आसार हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद मिलेगी।
खासकर सरकारी या प्रशासनिक अमले का व्यक्ति आपके पुराने रुके कामों में सहायता करेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने की संभावना है और आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं। आर्थिक रूप से आप मजबूत महसूस करेंगे।
सप्ताह के अंत में संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे घर का माहौल उत्साहपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में आपसी समझ बढ़ेगी और अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे और परिवार के साथ किसी यात्रा का भी योग बन रहा है।
यह सप्ताह सिंह राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आप लंबे समय से जिस सफलता का इंतजार कर रहे थे, वह अब आपके जीवन में दस्तक दे सकती है। नौकरी करने वालों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने के आसार हैं। आपके पद और प्रतिष्ठा दोनों में बढ़ोतरी होगी।
इस सप्ताह कामकाजी महिलाओं को विशेष लाभ मिल सकता है और उनके प्रयासों से परिवार और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। भूमि या भवन से संबंधित किसी भी विवाद में आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से समाधान मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। अगर आप विदेश में करियर या व्यापार के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सप्ताह के अंत तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
लव लाइफ में कोई पुराना तनाव चल रहा है तो वह किसी करीबी की मदद से सुलझ जाएगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं और शादी की बातचीत आगे बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह धीरे-धीरे सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपके द्वारा सोचे गए काम पूरे होंगे, लेकिन कुछ रुकावटें या देरी हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में अगर कोई बड़ा फैसला लेना है तो पूरी तरह सोच-समझकर ही फैसला लें, क्योंकि उसी के आधार पर आगे अच्छा या बुरा असर देखने को मिलेगा। दूसरों की बातों में न आएं और खुद की बुद्धि से काम लें।
सप्ताह के बीच में लंबी यात्रा का योग बन रहा है, जो थकावट भरी होगी, लेकिन इसका लाभ भविष्य में मिलेगा। इस दौरान आप कुछ कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनके सहयोग से आगे चलकर लाभ की योजनाओं से जुड़ने का मौका मिलेगा। युवा वर्ग इस सप्ताह मस्ती और मौज में डूबा रहेगा।
सप्ताह के अंत में परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत और खानपान को लेकर सावधानी बरतें।
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।