Weekly Tarot Horoscope 29 March To 4 April 2026: मार्च का महीना समाप्ति की ओर है और अप्रैल की शुरुआत के साथ कई महत्वपूर्ण ग्रह गोचर होने वाले हैं, जिनका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। यह सप्ताह कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ रहा है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह भी देता है।
Weekly Tarot Horoscope 29 March To 4 April 2026: यह सप्ताह बदलाव और नए संकेत लेकर आने वाला है। मार्च का महीना समाप्ति की ओर है और अप्रैल की शुरुआत के साथ कई महत्वपूर्ण ग्रह गोचर होने वाले हैं, जिनका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। ऐसे में मिथुन और कर्क राशि वालों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है, जबकि वृषभ और सिंह के लिए सफलता के मजबूत योग बन रहे हैं। यह सप्ताह कुछ के लिए अवसर लेकर आएगा तो कुछ के लिए सावधानी की चेतावनी देगा। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, ग्रहों की बदलती चाल के साथ यह समय कई राशियों के जीवन में अहम बदलाव ला सकता है।
इस सप्ताह आपको अपनी उलझनों को सुलझाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेनी पड़ सकती है। दिलचस्प बात यह है कि कोई और भी आपसे मदद की उम्मीद रख सकता है। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा। हालांकि भाई-बहनों या सहकर्मियों के साथ विचारों का टकराव हो सकता है, इसलिए संयम बनाए रखें।
आपके लिए यह सप्ताह खुशियां और सफलता लेकर आया है। व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी और प्रेम जीवन भी सकारात्मक रहेगा। मनोरंजन, दोस्तों और मौज-मस्ती में समय बीतेगा। कामकाज भी संतोषजनक रहेगा कुल मिलाकर समय आपके पक्ष में है।
थोड़ी सतर्कता की जरूरत है। इस सप्ताह किसी से धोखा मिलने की संभावना है, इसलिए लोगों पर जल्दी भरोसा न करें। आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन उधार देने से बचें। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और विवाह की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
यह सप्ताह थोड़ी मानसिक उलझन लेकर आ सकता है। आप खुद को रिश्तों, अवसरों और विरोधाभासों के बीच फंसा महसूस कर सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आने से बचें। अच्छी बात यह है कि कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है, जिससे राहत मिलेगी।
आपके लिए यह सप्ताह प्रगति का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी, लेकिन कुछ लोग आपकी सफलता से ईर्ष्या कर सकते हैं। इसलिए सावधानी से आगे बढ़ें। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होंगे।
इस सप्ताह सेहत को नजरअंदाज न करें। कामों में थोड़ी रुकावट आ सकती है, जिससे मन परेशान हो सकता है। लेकिन जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं। धैर्य और सतर्कता आपके लिए सबसे जरूरी है।