राशिफल

Weekly Tarot Reading 10 To 16 August 2025 : शनि-मंगल का महासंगम: इस हफ्ते इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन और प्यार

Weekly Tarot Reading 10 To 16 August 2025 : इस हफ्ते खास ग्रह योग और कजरी तीज से लेकर जन्माष्टमी त्योहार के बीच कुछ राशियों को सफलता व नई शुरुआत के मौके मिलेंगे, जबकि कुछ को स्वास्थ्य, खर्च और संबंधों में सतर्क रहना होगा। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा का साप्ताहिक राशिफल।

3 min read
Aug 09, 2025
Weekly Tarot Reading 10 To 16 August 2025

Weekly Tarot Reading 10 To 16 August 2025 : इस हफ्ते शनि और मंगल आमने-सामने हैं साथ ही मंगल और अरुण मिलकर खास राजयोग बना रहे हैं। कजरी तीज से लेकर जन्माष्टमी तक के त्योहार भी हैं, तो कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी और श्रीकृष्ण की खास मेहरबानी रहेगी। टैरो कार्ड्स के अनुसार, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों के जीवन में कई बदलाव आने की संभावना है। जहां कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह नई शुरुआत, सफलता और मनोरंजन से भरा रहेगा, वहीं कुछ को अपने स्वास्थ्य, खर्चों और संबंधों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। मेष और वृषभ राशि के लोग जहां अपनी लव लाइफ और करियर में तरक्की देखेंगे, वहीं मिथुन और कर्क राशि वालों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सिंह और कन्या राशि के जातकों को मर्यादा बनाए रखने और आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। कुल मिलाकर, यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है।

ये भी पढ़ें

Weekly Horoscope (10 to 16 August 2025): मेष, वृषभ और कर्क के लिए उतार-चढ़ाव, मिथुन को मिलेगी बड़ी सफलता, साप्ताहिक भविष्यफल

मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल (Aries Weekly Tarot Readings)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों को नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। लव लाइफ के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको लव लाइफ में सफलता मिलेगी। यह सप्ताह आपके लिए मनोरंजन से भरा रहने वाला है। आप काफी मौज मस्ती करते देखे जाएंगे। साथ ही आज आप गतिविधियों में व्यस्त रहने वाले हैं। काम करने के लिए समय संतोषजनक है।

वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल (Taurus Weekly Tarot Readings)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को इस सप्ताह कार्य व्यवहार अच्छा रहने से उन्नति के अवसर मिलने वाले हैं। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। साहित्य संगीत में दिलचस्पी लेने वालों को इस सप्ताह फायदा मिलेगा। आप कोई नई संपत्ति, जैसा घर आदि खरीद सकते हैं। साथ ही आप पारिवारिक मामलों में भी नई शुरुआत कर सकते हैं। । हालांकि इस सप्ताह आपके सभी रुके हुए कार्यों को पूर्ण होने में थोड़ा वक्त लग सकता है।

मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल (Gemini Weekly Tarot Readings)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आने वाला सप्ताह अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है। आपको इस दौरान अपने दायरे को थोड़ा सीमित रखने की जरूरत है। अपने दायरे को अधिक फैलाव न करें। अगर आप सहयोगियों और मित्रों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने की कोशिश करें। यह सप्ताह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल (Cancer Weekly Tarot Readings)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों को इस सप्ताह खर्च की अधिकता के कारण मन थोड़ा उदास हो सकता है। इस सप्ताह आपका व्यवहार अधिक आक्रामक रहने वाला है। वैवाहिक जीवन कुछ खट्टा, कुछ मीठा रहने वाला है। विद्यार्थी वर्ग को बेहद मेहनत करने की जरूरत है। गुरुवार को रिश्ते, अवसर और विरोध एक साथ आपके जीवन में प्रवेश कर सकते हैं। इसलिए थोड़ा संभलकर रहें।

सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल (Leo Weekly Tarot Readings)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को इस सप्ताह अपनी मर्यादा का ख्याल रखना होगा। अपनी मर्यादा का उल्लंघन न करें। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को अपने सहयोगियों के साथ तालमेल आगि बनाने की आवश्यकता है। वरना आपके काम रहेंगे। रविवार को अंतरंग क्षेत्र में निराशा हाथ लगेगी और सोमवार को आप अपने अनुभव से जानकारी हासिल करेंगे।

कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल (Virgo Weekly Tarot Readings)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों को इस सप्ताह अपना ध्यान काम और स्वास्थ्य दोनों तरफ लगाकर रखना होगा। परिवारजनों के सहयोग से जीवन में खुशियां आएंगी। आपको आर्थिक मामलों में बहुत संभलकर रहना होगा। आपको धन के अपव्यय से बचने की जरूरत है। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। उसे कभी भी यह एहसास न दिलाएं कि आप उसके बारे में नहीं सोचते हैं।

ये भी पढ़ें

Saptahik Rashifal 10 to 16 August 2025 : 10 अगस्त से शुरू हो रहे सप्ताह में इन राशियों को मिलेगी जबरदस्त सफलता, इन 3 को होगा भारी नुकसान 

Also Read
View All

अगली खबर