Weekly Tarot Reading 28 December 2025 To 3 January 2026 : जानिए 28 दिसंबर 2025 से 3 जनवरी 2026 का साप्ताहिक टैरो राशिफल। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार, गजकेसरी और लक्ष्मी नारायण योग के बीच मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसे रहेंगे दिसंबर महीने के आखिरी 3 दिन और नए साल 3 दिन?
Saptahik Tarot rashifal 28 December 2025 To 3 January 2026 :(टैरो साप्ताहिक राशिफल 28 दिसंबर 2025 से 3 जनवरी 2026 ) : साल 2025 दिसंबर के अंतिम 3 दिन और नए साल 2026 के पहले सप्ताह के पहले 3 दिन बेहद खास है, जहां हम 2025 की विदाई कर रहे हैं और नई उम्मीदों के साथ 2026 का स्वागत कर रहे हैं। दिसंबर के अंतिम 3 दिन और जनवरी के शुरुआती 4 दिनों से मिलकर बनने वाला यह सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस समय धनु राशि में मंगल, बुध, शुक्र और सूर्य की महायुति हो रही है, जिससे 'लक्ष्मी नारायण' और 'गजकेसरी' जैसे शुभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, ग्रहों की यह चाल कई राशियों के लिए बंद किस्मत के दरवाजे खोलने वाली है। आइए जानते हैं, टैरो कार्ड्स के माध्यम से कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए यह 'न्यू ईयर वीक' क्या खास लेकर आया है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। आपका उत्साह चरम पर होगा, जिससे आपको हर काम में सफलता मिलेगी। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखें और लगातार मेहनत करते रहें। यही मेहनत आपको नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। आपके अंदर एक नया जोश और उमंग देखने को मिलेगा। इसका फायदा उठाएं और आगे बढ़ें।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि इस सप्ताह में वृषभ राशि के जातकों को अपने फैसलों और कामों में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। सफलता के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है। अपने काम के प्रति ईमानदार रहें और न्याय करें। आपके कर्मों के आधार पर ही परिणाम मिलेंगे। अगर कोई कानूनी या आर्थिक मामला चल रहा है, तो सही फैसला लेने का यह अच्छा समय है। सच्चाई और ईमानदारी का रास्ता अपनाएं। झूठ और बेईमानी से दूर रहें।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, यह सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित होगा। रिश्तों में प्यार और विश्वास बना रहेगा। यह समय रिश्तों को समझने और मजबूत करने का है। अगर आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए अनुकूल है। आप अपने प्यार और समर्थन से किसी को प्रभावित कर सकते हैं। नौकरी और व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। बच्चों की मदद करने की आवश्यकता पड़ सकती है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ अनपेक्षित घटनाएं लेकर आ सकता है। आपको अपनी वर्तमान स्थिति पर दोबारा विचार करने की जरूरत पड़ सकती है। कुछ पुरानी आदतों और तरीकों को बदलने का समय आ गया है। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश करें, इससे आपको सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों के लिए भी यह हफ्ता अच्छा रहेगा। करियर में भी स्थिति अनुकूल बनी रहेगी।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ रहने वाला है। आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानें। किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रहें। आत्मविश्वास बनाए रखें और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें। इस हफ्ते आपको किसी पारिवारिक काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह आत्म-चिंतन और आत्म-बोध का समय है। भाई-बहनों से आपको सहयोग मिलेगा। अपने अंदर की शांति और गहराई को खोजें। मन की चंचलता को नियंत्रित करें। अगर किसी समस्या का हल ढूंढ रहे हैं, तो खुद से सवाल करें और कुछ समय अकेले बैठकर सोचें। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। कला के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी।