Weekly Tarot Reading 31 May To 6 June 2026: जून 2026 के पहले सप्ताह में तुला से मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों को लेकर क्या कहते हैं टैरो कार्ड्स, पढ़ें साप्ताहik टैरो राशिफल। (Saptahik Tarot Rashifal)
Weekly Tarot Reading 31 May to 6 June 2026, टैरो साप्ताहिक राशिफल 31 मई से 6 जून 2026 : जून 2026 के पहले सप्ताह में कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, करियर में बदलाव और नई शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार, तुला से मीन राशि तक कुछ लोगों को धन लाभ और सम्मान मिलेगा, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य और रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी। जानिए 31 मई से 6 जून 2026 तक का साप्ताहिक टैरो राशिफल। (Weekly Tarot Reading 2026)
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशिवालों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत में नए आय स्रोत खुल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। हालांकि संतान और शिक्षा से जुड़े मामलों में कुछ रुकावट संभव हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें, खासकर भोजन में लापरवाही से बचें। किसी कानूनी या सरकारी प्रक्रिया में फंसने की आशंका है, इसलिए दस्तावेज़ों को ध्यान से पढ़ें और सोच-समझकर निर्णय लें।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में थोड़ी अस्थिरता रह सकती है और मेहनत के अनुरूप फल ना मिलने से निराशा हो सकती है। फिर भी जिन योजनाओं को अब तक टालते रहे थे, उन्हें शुरू करने का यह सही समय है। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलना आपके करियर को नई दिशा दे सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मबल बढ़ेगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कोई भी नया कार्य आरंभ करने से पहले अच्छी तरह योजना बनाना ज़रूरी है। खानपान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा। राहु-केतु का गोचर मानसिक असंतुलन पैदा कर सकता है, इसलिए सकारात्मक सोच बनाए रखें। पशु-पक्षियों के प्रति सेवा भाव आपको आंतरिक शांति देगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशिवालों के लिए यह सप्ताह जो कार्य आपने हाल ही में आरंभ किए हैं, उनमें सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। घर की मरम्मत या संपत्ति संबंधी कार्यों पर खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता आवश्यक है, विशेषकर यदि कोई पुरानी बीमारी है तो लापरवाही न करें। क्रोध और अधीरता से बचें, ये आपके रिश्तों में खटास ला सकते हैं। कार्यस्थल पर अनुशासन और परिश्रम से सफलता मिलेगी।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशिवालों के लिए इस सप्ताह सरकारी योजनाओं या उच्च अधिकारियों से जुड़ी किसी परियोजना से लाभ मिलने के योग हैं। किसी सेवा भाव से किया गया कार्य आपको समाज में प्रतिष्ठा दिला सकता है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आपकी प्रतिभा को पहचान मिलेगी। व्यवसायियों के लिए समय लाभकारी है, विशेषकर यदि आप कोई नया काम शुरु करना चाहते हैं।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशिवालों के लिए यह सप्ताह आपको धन लाभ के अवसर दे सकता है। बेवजह की चिंता और उलझन से दूर रहें और आत्मविश्वास के साथ निर्णय लें। आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। किसी बड़ी सफलता या शुभ समाचार की संभावना है। दूसरों पर शक न करें और अपने निर्णय खुद लें। चुनौतियों के बावजूद लाभ में वृद्धि होगी और आपको मान-सम्मान मिलेगा।