होशंगाबाद

डीआईजी के इंदौर में पढ़ रहे बेटे का खाना बनाने आता था आरक्षक, कोरोना पॉजिटिव निकला तो तीन जिलों में हड़कंप

इंदौर से बाइक से गया था घर, काफी लोगों के आया था संपर्क मेंडीआईजी के अनुसार तबीयत खराब होने पर दे दी थी छुट्टी और आराम करने को कहा
2 min read
• •
Updated: 8 May 2020, 10:50 AM IST
Corona positive: टोंक कोरोना हॉटस्पॉट बमोर गेट से सटे क्षेत्र में दो नए पॉजिटिव मिले, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 136
Corona positive: टोंक कोरोना हॉटस्पॉट बमोर गेट से सटे क्षेत्र में दो नए पॉजिटिव मिले, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 136

इंदौर/गुना/होशंगाबाद. कोरोना के केसों में लगातार वृद्धि और हाईप्रोफाइल लोगों से जुड़े मामले आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। डीआईजी होशंगाबाद अरविंद सक्सेना के बेटे के लिए खाना बनाने वाला सिपाही कोरोना टेस्ट में पाजिटिव निकला है। सिपाही डीआईजी के बेटे के लिए इंदौर में उनके घर खाना बनाता था।
सिपाही 22 अप्रैल को इंदौर से बाइक से ही गुना पहुंचा था। गांव पहुंचने के बाद गांव में रहा। लेकिन करीब एक सप्ताह बाद स्वास्थ्य विभाग को उसके आने की सूचना मिली तो उसे आईसेलेशन में रखकर जांच सैंपल लिया गया। रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया। उसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।

डीआईजी का खाना बनाने वाला आरक्षक विजय शर्मा गुना जिले के चाचैड़ा के बापचा लहरिया का रहने वाला है। डीआईजी के परिवारवालों के मुताबिक 20 अप्रैल को वह आखिरी बार खाना बनाने गया था।
आरक्षक ने बताया कि इंदौर शहर का माहौल कोरोना की वजह से दिन ब दिन खराब होता जा रहा था। इस वजह से उसने छुट्टी ले ली और 22 अप्रैल को गांव जाने का निर्णय लिया। फिर वह गुना स्थित गांव जाने को बाइक से ही निकल पड़ा। जानकारी के मुताबिक गांव पहुंचने के बाद वह छह दिनों तक सामान्य तरीके से रहा। 28 अप्रैल को स्वास्थ्य महकमा को उसके बाहर से आने की सूचना हाथ लगी। स्वास्थ्य विभाग के लोगों ने गांव पहुंचकर सिपाही को अस्पताल पहुंचाया।

वहां उसे आईसोलेशन में रखने के साथ सैंपल जांच को भेजा गया। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया। सिपाही कोरोना पाॅजिटिव निकला। आईसोलेशन में सिपाही करीब नौ दिनों से था। गुरुवार को रिपोर्ट आई। रिपोर्ट आने के बाद कलक्टर एस. विश्वनाथन और एसपी तरुण नायक देर रात जिला अस्पताल पहुंचे और सीएमएचओ से मामले की जानकारी ली।
उधर, डीआईजी अरविंद सक्सेना ने बताया कि आरक्षक 25वीं बटालियन का है। वह पिछले 18 दिन से अवकाश पर है। उसने तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी, इस कारण उसे छुट्टी दे दी गई। इसने बाद में आने का कहा था, लेकिन हमने उससे कहा कि आराम करो।

Updated on:
8 May 2020, 10:50 AM IST
Published on: