होशंगाबाद

मां नर्मदा को लेकर यह मंशा अधूरी छोड़ विदा हुए ऋषि कपूर, एक सपना जो अधूरा रह गय

RIP Legendहोशंगाबाद, जबलपुर की प्र्राकृतिक सुंदरता लुभाती थी बाॅबी ब्वाय कोनर्मदा क्षेत्र की नैसर्गिक सुंदरता को अपनी फिल्मों में दिखाना चाहते थे ऋषि कपूर
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2020, 2:23 PM IST
मां नर्मदा क्षेत्र की सुंदरता को फिल्माने की मंशा अधूरी छोड़ विदा हुए ऋषि कपूर
मां नर्मदा क्षेत्र की सुंदरता को फिल्माने की मंशा अधूरी छोड़ विदा हुए ऋषि कपूर

फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर(Rishi kapoor) की मां नर्मदा (River Narmada) के तट पर शूटिंग करने व होशंगाबाद की नैसर्गिक सौंदर्य (Hoshangabad nature beauty)को फिल्माने की मंशा अधूरी ही रह गई। उनके जाने के बाद यह अरमान हमेशा के लिए ‘लाॅकडाउन’ हो गया।

Read this also: दिनचर्या में शामिल करें इन आसान सुझाावों को, दूर रहेगा कोरोना, शरीर की बढ़ेगी इम्यूनिटी

दरअसल, बाॅबी फेम ऋषि कपूर का होशंगाबाद, जबलपुर से गहरा लगाव रहा है। वह यहां की प्राकृतिक सुन्दरता से बेहद प्रभावित रहते थे। मां नर्मदा की गोद में प्राकृतिक सौंदर्य को निहारना उनको भाता था।
होशंगाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान सिने अभिनेता ऋषि कपूर ने अपनी इस इच्छा को सार्वजनिक भी किया था। ऋषि ने कहा था कि होशंगाबाद की प्राकृतिक सुन्दरता उनको हमेशा से लुभाती रही है। वह अपनी फिल्म यहां शूट करना चाहते हैं। आगे चलकर वह यहां एक फिल्म बनाएंगे। यहां मां नर्मदा का सुंदर तट है।

उन्होंने कहा कि मेरा नर्मदा क्षेत्र से पुराना नाता रहा है। हम लोग वर्षाें पूर्व नर्मदा तट जबलपुर अक्सर आते थे। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की सफलता की कामना करते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री हमेशा ही ऊंचाइयां छूती रहेगी।
गुरुवार को ऋषि कपूर के निधन की सूचना ने नर्मदा क्षेत्र के लोगों की आंखें नम कर दी। हर कोई इस अभिनेता के जाने पर गमजदा है।

By: Devendra Awadhiya

Updated on:
30 Apr 2020, 2:23 PM IST
Published on: