हॉट ऑन वेब

10 देशों में धड़ल्ले से बिक रही थी ये अवैध चीज, एक अभियान के खोल दी कई गुनहगारों की पोल

पुराने समय में इनसे कई प्रकार की बहुमूल्य चीजें बनाई की जाती थीं
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2018, 3:01 PM IST
10 countries involved in sale of illegal ivory
10 देशों में धड़ल्ले से बिक रही थी ये अवैध चीज, एक अभियान के खोल दी कई गुनहगारों की पोल

नई दिल्ली। यूरोप के 10 देशों में हाथी दांत की अवैध बिक्री होती पाई गई है, जोकि इसकी तस्करी में कटौती के अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों का उल्लंघन है। द गार्जियन की रपट में बताया गया है कि न्यूयॉर्क के अभियान समूह अवाज ने चार महीनों की अवधि में हाथी दांत से बने 109 सामानों की खरीदारी की, जो बेल्जियम, बुल्गारिया, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्पेन और ब्रिटेन से खरीदे गए थे।

समूह ने इन सामानों में हाथी दांत की जांच ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला में रेडियोकार्बन डेटिंग तकनीक से की। कुल सामानों के 20 फीसदी में इस्तेमाल किए गए हाथी दांत के लिए जानवरों को 1990 के बाद से मारा गया था, जो कि हाथी दांत के वैश्विक कारोबार पर 1989 में लगाई गई रोक के बाद अवैध है। कुल सामानों के तीन-चौथाई सामानों में इस्तेमाल किए गए हाथी दांत के लिए जानवरों को 1947 के बाद मारा गया है। उस जमाने के हाथी दांत से बने सामानों की वैध बिक्री के लिए आधिकारिक दस्तावेज होने जरूरी हैं। अवाज के अभियान निदेशक बर्ट वेंडर ने कहा, "यह बिना किसी शक के साबित करता है कि अवैध हाथी दांत से बने उत्पादों की बिक्री समूचे यूरोप में हो रही है।"

हाथी दांत बहुमूल्य माने जाते हैं। पुराने समय में इनसे कई प्रकार की बहुमूल्य चीजें बनाई की जाती थीं, यहां तक की इंसानों के नकली दांत भी इनसे बनते थे। हाथी दांत के कारण हाथियों का अवैध शिकार किया जाता है तथा उनकी संख्या तेज़ी से गिरने के कारण वह जंगल में संकटग्रस्त हो गये हैं। यही कारण है कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हाथी दांत के व्यापार पर रोक लगा दी गई है। इसमें कोई दो राय नहीं हाथी के दांत उनके लिए खतरनाक होते हैं। क्योंकि इन्ही दांतों के कारण कई हाथी शिकारियों द्वारा मारे जाते हैं।

Published on: