हॉट ऑन वेब

परीक्षा में नकल की पर्चियां मिली इतनी कि कम पड़ गई बोरियां, वजन किया तो…

इन चीटिंग मटीरियल में ज्यादातर आंसर्स की माइक्रो साइज फोटोकॉपी थीं।
2 min read
• •
Updated: 25 May 2018, 10:15 AM IST
200 kg cheating material found from a center in gujarat
परीक्षा में नकल की पर्चियां मिली इतनी कि कम पड़ गई बोरियां, वजन किया तो...

नई दिल्ली। गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने बताया है कि इस साल मार्च में 12वीं की परीक्षा के दौरान जूनागढ़ के एक परीक्षा केंद्र से 200 किलो नकल की पर्चियां ज़ब्त की गई थीं। गुजरात के 12वीं की परीक्षा के दौरान किस बड़े पैमान में पर नकल हुई है इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि इन्हें जूनागढ़ के वंथली कस्बे स्थित एक एग्जाम सेंटर में कक्षा बारहवीं की विज्ञान परीक्षा में नकल के मकसद से बनाया गया था। जूनागढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी बीके केल्ला ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि हमे अनियमितता की कई शिकायतें मिली हैं। बता दें पर्चियों की कुल 20 बोरियां बरामद की गई हैं जो अपने आप में चिंता का विषय है।

बोर्ड के अधिकारियों को इन नकल सामग्री को पैक करने के लिए 20 बोरियां मंगानी पड़ी। इन चीटिंग मटीरियल में ज्यादातर आंसर्स की माइक्रो साइज फोटोकॉपी थीं। जिसमें अधिकतर सवालों के उत्तर की छोटी-छोटी फोटो कॉपी की हुई पर्चियां थी। यह खुलासा उस वक्त हुआ जब गुजरात बोर्ड परीक्षा कमेटी के मामले की सुनवाई कर रही थी। बुधवार को गुजरात बोर्ड की परीक्षा समिति की सुनवाई के दौरान मामले का पर्दाफाश हुआ। इसके बाद मामले को गंभीर बताते हुए एग्जाम सेंटर के कोऑर्डिनेटर और निरीक्षकों के खिलाफ समन भेजने का फैसला लिया गया। बोर्ड ने इस मामले में गंभीर रुख अख्तियार करते हुए परीक्षा केंद्र पर परीक्षा कोऑर्डिनेटर को समन किया है। इस मामले में जीएसईबी अधिकारियों ने यह भी बताया कि नकल करने के आरोप में 15 विद्यार्थियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है उन्हें जल्द ही इस मामले में समन जारी किया जाएगा। इससे पहले गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के दौरान सूरत में नकल के आरोप में दो विद्यार्थी पकड़े गए। दोनों 10वीं के थे। इनके पास पर्चियां बरामद हुई हैं। इस बार की बोर्ड परीक्षा के दौरान सूरत जिले में नकल के आरोप में पकड़े जाने का यह पहला मामला था।

Published on: