4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘डेंजरस गर्ल’ का हीरो बनने गया था माया नगरी, हाथ-पैर बांधकर बनवाई डर्टी पिक्चर, कहा चुप-चाप…

माया नगरी के झांसे में आकर फंस जाना ये कोई नई बात नहीं है अक्सर युवा इस चकाचौंध को पाने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा देते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priya Singh

•

Updated: 23 May 2018, 11:34 AM IST

man cheated by filmmaker and was forced to make adult film

'डेंजरस गर्ल' का हीरो बनने गया था माया नगरी, हाथ-पैर बांधकर बनवाई डर्टी पिक्चर, कहा चुप-चाप...

नई दिल्ली। बिहार के सीतामढ़ी जिले का रहने वाले एक युवक को हीरो बनाने का झांसा देकर 15 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। माया नगरी के झांसे में आकर फंस जाना ये कोई नई बात नहीं है अक्सर युवा इस चकाचौंध को पाने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा देते हैं। ऐसा ही कुछ इस युवक के साथ। युवक को मुंबई लेकर गए फिल्म निर्माताओं ने हीरो बनाने की बात कही और उससे लखों रुपए ऐंठे साथ ही साथ उसे लेकर आपत्तिजनक फिल्म भी बनवाई इतना ही नहीं उसे बंधक बनाकर भी रखा। आपको बता दें, एक महिला समाजसेविका के प्रयास से युवक को उन लोगों के चंगुल से निकाला गया। मुंबई की रिम्पी श्रीवास्तव नामक नवोदित कलाकार ने परसौनी थाना के भुल्ली निवासी आकाश कुमार उर्फ सूरज को मुंबई के निर्माता अनिश रॉव व निर्देशक सोनम आरजे से मुक्त कराया। मामले को लेकर पीड़ित ने परसौनी पुलिस को आवेदन पत्र दिया लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज की नहीं। जिसके बात सोमवार को पीड़ित आकाश कुमार उर्फ सूरज ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की दिलाने की मांग कही। जिसके बाद एसपी ने थानाध्यक्ष को कार्रवाई के आदेश दिया है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युवक का कहना है कि अनिश राव ने उसको बताया कि वह एक फिल्म बनाने जा रहा है, जिसका नाम है "डेंजरस गर्ल"। जिसमें कुछ कलाकारों की जरूरत है। आप मुंबई आ जाइए। आकाश उसके झांसे में आ गया। उसे मुंबई जाने में डर लगता था, इसलिए उसने प्रोड्यूसर सोनम आरजे व अनिश राव को भुल्ली बुलाया। गांव पर आने के बाद दोनों ने उसके पिता ललन राय को कहा कि उनके बेटे को वह पवन सिंह से भी बड़ा एक्टर बनाने का झांसा दिया। शूटिंग खत्म होने के बाद जब आकाश ने एग्रीमेंट का दबाव बनाया तो कहा गया कि उसने फिल्म में काम किया है न। अब कोई एग्रीमेंट नहीं बनेगा। चुपचाप ऑफिस में काम करो और यही पड़े रहो। बाद में स्पॉट ब्याय का काम कराने लगे। बोलने पर उसकी पिटाई की जाती थी। युवक ने आरोप लगाया है कि फिल्म निर्माता ने उन्हें हीरो बनाने के लिए मुंबई लेकर गए थे। जहां उन्होंने मानसिक और शारिरिक रूप से प्रताड़ित किया और बाद में उससे गंदी फिल्में बनवायी। अपने साथ हुई इस घटना से युवक सदमे में है और साथ ही साथ अब उसका भविष्य भी खतरे में है।