4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PICS: फ्री टिकट के बावजूद नहीं मिले दर्शक, महिला IPL के लिए बड़ा झटका

महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने की उद्देश्य के साथ मंगलवार को मुंबई में एक प्रदर्शनी मैच खेला गया। लेकिन यह आयोजन दर्शकों को रिझा पाने में नाकाम रहा।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 22 May 2018, 4:58 PM IST

women ipl

इंडियन प्रीमियर लीग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए बीसीसीआई ने क्रिकेट खेलने वाले अन्य सदस्य देशों के साथ मिलकर महिला आईपीएल की ओर से मजबूती से कदम बढ़ाया है। इसी कड़ी में मंगलवार को मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में ट्रेलब्लेजर्स और सुपरनोवा नाम की दो टीमों के बीच प्रदर्शनी मैच खेला गया। इस मैच के आयोजन के पीछे उद्देश्य रह था कि देश में महिला क्रिकेट को बढ़ावा दिया जाए। दोनों टीमों में भारत की शीर्ष खिलाड़ियों के साथ-साथ अन्य देशों की भी कई दिग्गज क्रिकेटरों को शामिल किया गया था।

women ipl

  इस आयोजन में भारत के साथ-साथ न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की भी कई दिग्गजों को शामिल किया गया था। बोर्ड ने इन देशों से शामिल हो रही दिग्गज क्रिकेटरों के आने-जाने के किराया के साथ-साथ और सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई थी। लेकिन प्रदर्शनी मैच के दौरान स्टेडियम में दर्शकों की संख्या ना के बराबर थी। जो महिला आईपीएल के लिए एक बड़ा झटका है।

women ipl

  आपको बता दें कि इसे बढ़ावा देने के लिए इसमें दर्शकों की इंट्री फ्री थी। हालांकि इसमें शर्त यह थी कि आज शाम में चेन्नई और हैदराबाद के बीच होने वाले पहले क्वालीफायर मैच का टिकट जिन लोगों के पास होगा, वे इस प्रदर्शनी मैच को फ्री में देख सकते है। लेकिन इसके बावजूद वानखड़े स्टेडियम में लोगों का टोटा रहा।  

women ipl

दर्शकों की कमी के बारे जब हमारे प्रतिनिधी ने जानकारी ली तो स्थानीय लोगों का कहना था कि एक तो यह मैच वर्किंग डे में हो रहा है। साथ ही इतनी गर्मी में स्टेडियम में मैच देखने कौन आता? लोगों की ऐसी प्रतिक्रियाओं के बीच अहम सवाल यह उठती है कि महिला आईपीएल के लिए बोर्ड को फुलप्रूफ तैयारी करनी होगी। साथ ही यह पहला मौका था, यदि आगे ऐसी आयोजनों लगातार होती रही तो निश्चित तौर पर एक दिन महिला आईपीएल भी देखने को मिलेगा।

women ipl

तस्वीर में साफ देखें खाली स्टेडियम का हाल

women ipl

तस्वीर में साफ देखें खाली स्टेडियम का हाल