
गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिली ऐसी चीज, देखते ही मैनेजमेंट के छूटे पसीने
नई दिल्ली। गर्मियों का सीजन शुरू होते ही सबसे बड़ी समस्या छिपकलियों की होती है। जो हर लाइट या फिर बाथरूम आदि में होती हैं। ऐसे में उनका हर जगह पर दिखना आम बात है। लेकिन मेरा व्यक्तिगत मानना है कि 10 में से 6 लड़कियों को छिपकली का नाम सुनते ही मिर्गी आ जाती है। जिसके बाद आलम यह हो जाता है कि छिपकली नहीं लड़कियां छिपकलियों के इलाके में फटकती नहीं। अब ऐसे में क्या हो हो अगर बड़ी सी छिपकली बाथरूम में आ जाए। जी हां ऐसा ही कुछ हुआ दिल्ली के द्वारका में नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के गर्ल्स हॉस्टल में यहां एक मॉनिटर लिजार्ड लड़कियों के बाथरूम में दर्शन दिए।
जानकारी के लिए बता दें, मॉनिटर लिजार्ड में काफी जहर होता है। हालांकि उसके काटने से इंसान की मौत तो नहीं होती लेकिन वो गंभीर ग्रसित जरूर हो सकता है। हॉस्टल में पढ़ रही एक लड़की ने इस तस्वीर को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया और उसके बाद छिपकली को बाथरूम में बंद कर दिया और मैनेजमेंट को इस बात की जानकारी देने के बाद बचाव का इंतजार करने लगी। मैनेजमेंट को खबर लगने के बाद वो भी सकते में आ गई लेकिन सूचना देने के बाद वहां वाइल्डलाइफ के कर्मियों ने आकार उसे बेहोश कर होस्टल से निकाल लिया। बता दें कि ये वाकया बीती 16 मई को दिल्ली के एक गर्ल्स हॉस्टल में सामने आया। हॉस्टल के बाथरूम में एक विशाल छिपकली को देखकर लड़कियां घबरा गईं।
जिस लड़की ने तस्वीर ली थी उसने फेसबुक पोस्ट में फोटो के साथ लिखा गया है कि गर्ल्स हॉस्टल- 1 की तीसरी मंजिल के एक कमरे के बाथरूम में मॉनिटर लिजार्ड मिली है। सुरक्षित रहें और अपने कमरे का दरवाजा बंद रखें। पोस्ट में आगे लिखा है कि हॉस्टल में आने-जाने के लिए जंगल के रास्ते की बजाय मेन रोड़ का इस्तेमाल करें। इस फेसबुक पोस्ट को लगातार शेयर किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस प्रजाति की छिपकली जहरीली होती है। जानकारी के मुताबिक इसके काटने से मौत नहीं होती। हालांकि, व्यक्ति को गंभीर बिमारी होने का खतरा बना रहता है।
Published on:
23 May 2018 09:48 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
