हॉट ऑन वेब

26 साल की गर्भवती महिला की मौत, इमरजेंसी में ऑपरेशन के बाद कराई गई डिलीवरी

8 महीने की Pregnant महिला की मौत। महिला की Death के बाद ऑपरेशन कर पेट से निकाला गया बच्चा। नवजात बच्चा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

2 min read
Jun 30, 2019
26 साल की गर्भवती महिला की मौत, इमरजेंसी में ऑपरेशन के कराई गई डिलीवरी

नई दिल्ली। साउथ लंदन में गर्भवती ( pregnant ) महिला की मौत के बाद आपातकालीन स्थितियों में उसका ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन ( operation ) में महिला को बच्चा हुआ जो अस्पताल ( hospital ) में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। जिस महिला की मौत हुई है उनका नाम केलिमेरी है। मृतक महिला की उम्र 26 साल है। बीते शनिवार सुबह 03:30 बजे इस घटना के बारे में लोगों को जानकारी मिली। 26 वर्षीय महिला की मौत के बाद उसकी डिलीवरी कराई गई थी। नवजात बच्चे की हालत काफी नाज़ुक बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि घटना के बाद स्कोटलैंड यार्ड ऑफिसर्स को बुलाया गया था और उन्हे बताया गया था कि हार्ट अटैक की वजह से एक महिला की मौत हो गई है। लेकिन 8 महीने की गर्भवती महिला के शरीर के चोट के निशान भी मौजूद थे।

महिला का बच्चा नाज़ुक स्थिति में दाखिल है। मामले में शक के बिनाह पर पुलिस ने 37 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है क्योंकि पुलिस को उसी पर महिला के कत्ल का शक है। मामले की जांच कर रहे डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर मिक नोरमल ने घटना को दुखद बताया है।

उनका कहना था कि घटनाक्रम के पीछे जो भी कारण हैं जल्दी ही उनके बारे में पता लगा लेंगे। महिला के नवजात बच्चे की सलामती के लिए सभी ने भगवान से प्रार्थना की है। मामले पर मृतक महिला की पड़ोसी का कहना था कि केलिमेरी के घर में तीन महिलाएं और एक कुत्ता रहता था। पड़ोसन का कहना था कि घटना वाले दिन सुबह 3:30 वे उठीं तो उन्हे कुत्ते के भोंकने की आवाज़ सुनाई दे रही थी जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंची। मामला जानकर वह भी दंग रह गई।

Published on:
30 Jun 2019 04:36 pm
Also Read
View All