हॉट ऑन वेब

घर में कैद रहने को मजबूर है ये लड़की, बाहर निकलती है तो लोग कहते हैं एेसी-एेसी बातें

आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बार्बी जैसा दिखने के लिए न तो बार्बी जैसे कपड़े, न डाइट और न ही मेकअप की जरूरत पड़ी।
2 min read
Oct 07, 2018
omg
घर में कैद रहने को मजबूर है ये लड़की, बाहर निकलती है तो लोग कहते हैं एेसी-एेसी बातें

नई दिल्ली: आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बार्बी जैसा दिखने के लिए न तो बार्बी जैसे कपड़े, न डाइट और न ही मेकअप की जरूरत पड़ी। यह रूप उन्हें कुदरत से मिला है। हालांकि, अपनी इस खासियत की वजह से अब उन्हें घर में कैद रहना पड़ रहा है। उसके मां—बाप भी उसे घर से कम ही बाहर निकालने की सलाह देते हैं।

30 साल की उम्र में भी दिखती हैं इतनी खूबसूरत

रूस की रहने वाली एंजेलिका बचपन से ही इतनी खूबसूरत दिखती हैं कि लोग उन्हें गुड़िया कहते हैं। यूं तो एंजेलिका की उम्र अब 30 साल हो गई है, लेकिन उनका बार्बी लुक आज भी पहले जैसा ही है। यही नहीं जैसे—जैसे उनकी उम्र बढ़ रही है वैसे—वैसे एंजेलिका की खूबसूरती निखरती जा रही है। लोग उन्हें उनके नाम से नहीं बुलाते, बल्कि बार्बी डॉल कहकर ही बुलाते हैं।

खूबसूरती बनी परेशानी का सबब, घर में कैद होने को हुइ मजबूर

शुरुआत में तो एंजेलिका को भी यह सब अच्छा लगता था और वह डॉल जैसे कपड़े पहनती थीं। लेकिन अपनी इसी खूबसूरती की वजह से उनके दोस्त उनसे जलने लगे। अब एंजेलिका अपने घर से बाहर निकलने में भी डरती हैं। जब भी वह बाहर जाती हैं तो लोग उन्हें घूरना शुरू कर देते हैं। जिसके कारण उनके माता पिता भी उन्हें घर से कम ही निकलने की सलाह देते हैं।

लोग ताना मारते हुए कहते हैं कि सर्जरी करवाई

जानकारी के मुताबिक, लोग एंजेलिका को देखकर कहते हैं कि उन्होंने ऐसा लुक पाने के लिए सर्जरी करवाई है। वहीं, एंजेलिका का कहना है कि वह कुदरती रूप से ऐसी हैं। उन्होंने किसी तरह की कोई सर्जरी नहीं करवाई है। एंजेलिका का कहना है कि उन्हें सजना-संवरना बहुत पसंद है। इसी वजह से वह डॉल जैसे कपड़े पहनती हैं।

Published on:
07 Oct 2018 04:25 pm