6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओवन ओपन करते ही महिला को अंदर दिखी ऐसी चीज, उड़ गए होश

इंग्लैंड में एक बुजुर्ग दंपति के होश तब उड़ गए जब वह अपने ओवन में आलू के चिप्स बनाने जा रहे थे।
2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Oct 05, 2018

snakes

ओवन ओपन करते ही महिला को अंदर दिखी ऐसी चीज, उड़ गए होश

नई दिल्ली: इंग्लैंड में एक बुजुर्ग दंपति के होश तब उड़ गए जब वह अपने ओवन में आलू के चिप्स बनाने जा रहे थे। हाल में हुई इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, दंपति ने चिप्स बनाने के लिए जैसे ही ओवन को खोला वैसे ही अंदर से एक सांप निकल पड़ा। सांप को देखते ही बुजुर्ग दंपति की चीखें निकल गई।

आेवन खोलते ही दिखा सांप


जानकारी के मुताबिक, घटना 28 सितंबर की है। रॉयल सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रूअल्टी टू एनिमल (आरएसपीसीए) के मुताबिक मामला स्टॉकपोर्ट का है। यहां 82 साल की बुजुर्ग महिला ने जैसे ही अपने किचन में रखे ओवन को ओपन किया, उसने देखा कि अंदर एक सांप बैठा है। सांप की लंबाई करीब तीन फीट थी आैर वह ब्राउन रंग का था।

पहले सोचा आंखें दे रही धोखा, फिर पति ने भी देखा सांप आैर...

महिला ने बताया कि जब उन्होंने ओवन का दरवाजा खोला तो वह हैरान रह गई। मैंने हाल ही में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया है। सोच रही थी कि मेरी आंखें मुझे धोखा दे रही हैं, लेकिन मेरे पति ने भी सांप देखा। महिला ने ने बताया कि सांप को आरएसपीसीए ने बचा लिया।

जब घर में निकले से एक साथ 17 सांप


बता दें, घरों में सांप निकलने के ऐसे कई मामले सामने आते रहे हैं। इससे पहले वर्जिनिया के एक घर से पुलिस ने एक या दो नहीं बल्की 17 सांप निकाले थे। पुलिस ने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने कैसे जहरीले सापों को पकड़ा। सांपों को घर में ऐसा घूमते देख पुलिस के भी होश उड़ चुके थे। 27 अगस्त को पुलिस ने फेसबुक पोस्ट कर जानकारी दी थी। सांपों को बाद में जंगल की तरफ छोड़ दिया गया था। फेसबुक पर शेयर किए गए वीडियो को लाखों शेयर्स मिल चुके हैं।