हॉट ऑन वेब

इन नेताओं ने की है महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, किसी ने कहा टंचमाल’ तो किसी के ऐसे बिगड़े बोल

एक अधेड़ महिला ने कुछ लड़कियों पर की आपत्तिजनक टिप्पणी ये नेता भी महिलाओं को लेकर कर चुके हैं बयानबाजी मुलायम सिंह यादव, दिग्विजय सिंह सहित इन नेताओं का है नाम

2 min read
May 02, 2019
इन नेताओं ने की है महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, किसी ने कहा टंचमाल' तो किसी के ऐसे बिगड़े बोल

नई दिल्ली। दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में एक औरत ने कुछ लड़कियों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जिसके बाद उन लड़कियों ने महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया ( social media ) पर पोस्ट कर दिया। लड़कियों ने बताया कि उस अधेड़ उम्र की महिला ने आपत्तिजनक टिप्पणी की 'ये लड़कियां छोटे-छोटे कपड़े पहन कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना चाह रही हैं।' इस महिला की तरह कई भारतीय राजनीति में नेताओं ने विवादित बयान दिए हैं। महिलाओं को लेकर उनके बयान पर बवाल भी मचा है। आज हम आपको ऐसे पांच नेताओं के बारे में बताएंगे जिन्होंने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयानबाजी की है।

दिग्विजय सिंह

ये भी पढ़ें

मोदी सरकार लाई है आदिवासियों को गोली मारने का कानून? जानें क्या है सच्चाई

राजनीतिज्ञ दिग्विजय सिंह ( Digvijaya Singh ) ने भी महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिए हैं। एक पार्टी कार्यक्रम में उन्होंने जयंती नटराजन को 'टंच माल' कह दिया था। दिग्विजय ने एक बार राखी सावंत पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि "अरविंद केजरीवाल और राखी सावंत जितना एक्सपोज करने का वादा करते हैं उतना करते नहीं हैं।"

मुलायम सिंह यादव

समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह ( Mulayam Singh Yadav ) यादव ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि, "जब लड़के और लड़कियों में कोई विवाद होता है तो लड़की बयान देती है कि लड़के ने मेरा बलात्कार किया। इसके बाद बेचारे लड़के को फांसी की सजा सुना दी जाती है। बलात्कार के लिए फांसी की सजा अनुचित है। लड़कों से गलती हो जाती है।" मुलायम सिंह यादव के इस बयान के बाद लोगों ने उनकी कड़ी निंदा की।

शरद यादव

राजनीतिक पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ( Sharad Yadav ) ने एक बार बयान दिया था कि "बेटियों की इज्जत से वोट की इज्जत बड़ी है।" जिसके बाद हर किसी ने उनके बयान का खंडन किया था। इतना ही नहीं शरद यादव ने साउथ की महिलाओं को लेकर कहा था, "साउथ की महिला जितनी ज्‍यादा खूबसूरत होती है, जितना ज्‍यादा उसकी बॉडी..." वह पूरा देखने में काफी सुंदर लगती है। वह नृत्‍य जानती है" इसके साथ ही साल 2015 महिला आरक्षण विधेयक जब पहली बार संसद में रखा गया था तब उन्होंने कहा था कि, इस विधेयक के जरिए क्‍या आप 'परकटी महिलाओं' को सदन में लाना चाहते हैं। और इसके बाद उन्होंने अपने पर माफी मांगने से इंकार भी कर दिया था।

सुब्रमण्यम स्वामी

राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ( subramanian swamy )ने एक बार प्रियंका गांधी के लिए कहा था, "वह बनारस से चुनाव हार जाएंगी क्योंकि बहुत शराब पीती हैं।" बता दें कि सुब्रमण्यम स्वामी नेहरू और लेडी माउंटबेटन के संबंधों पर भी स्वामी विवादित टिप्पणी कर चुके हैं।

जितेंद्र छत्तर

हरियाणा के खाप पंचायत नेता जितेंद्र छत्तर ने कहा था, "मेरे ख़्याल से फास्ट फूड खाने से बलात्कार की घटनाएं बढ़ती हैं। चाऊमीन खाने से शरीर के हार्मोन में असंतुलन पैदा होता है। इसी वजह से इस तरह के कार्य करने का मन करता है।"

ये भी पढ़ें

हॉस्टल के टॉयलेट में मिला सैनिटरी पैड, वॉर्डन ने उतरवाए लड़कियों के कपड़े
Published on:
02 May 2019 07:04 am
Also Read
View All