क्या आपको पता है दुनियाभर में ऐसी कई जगह हैं जिन्हें गूगल मैप पर आप देख नहीं सकते .. आज हम आपको उन्हीं जगहों के बारे में बताएंगे।
Google Map पर दुनिया के किसी भी इलाके में एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके जरिए आप सही दिशा और जगह के बारे में जान पाते हैं। आपने अक्सर कैब ड्राइवर को इसका इस्तेमाल करते हुए देखा होगा। हालांकि, कुछ ऐसी जगहें भी हैं जिन्हें गूगल आपको देखने नहीं देगा। हाल ही में एप्पल के सीईओ टिम कूक के घर को एप्पल मैप और गूगल मैप पर बलर कर दिया गया था। आज हम आपको ऐसी 7 जगहों के बारे में बताएंगे जिन्हें गूगल मैप पर देख ही नही सकते।
1. Prison de Montlucon, France: मध्य फ्रांस में मौजूद इस जेल को गूगल सेंसर कर चुका है। गूगल ने ऐसा 2018 में फ्रांस सरकार के निवेदन पर सुरक्षा कारणों से किया था।
2. 2207 Seymour Avenue, Ohio: Ariel Castro नाम के शख्स ने वर्ष 2002-2004 के बीच कुछ लड़कियों का अपहरण कर ओहियो स्थित घर में रखा था। इन लड़कियों को इस शख्स ने मई 2013 तक बंधक बनाकर रखा था। इस कारण से गूगल मैप ने इस जगह को बैन कर दिया था।।
3. Moruroa, French Polynesia: दक्षिण प्रशांत महासागर में मौजूद मोरुरोआ एक छोटा प्रवालद्वीप है। कहा जाता है कि इस आइलैंड का न्यूक्लियर इतिहास रहा है जिस कारण इसे गूगल ने बैन कर दिया था परंतु आज भी इस बैन के सटीक कारणों के बारे में किसी को नहीं पता।
5. Jeannette Island, Russia: ये आइलैंड बर्फ से ढका रहता है और ये आइलैंड 1.2 मील लंबा है। रूस और अमेरिका में तनातनी के कारण ये आईलैंड को गूगल मैप पर ब्लर दिखाई देता है।
6. Greek military base: सुरक्षा कारणों की वजह से ग्रीस की राजधानी एथेंस में मौजूद ये मिलिट्री बेस भी गूगल मैप पर पूरी तरह पिक्सलेट है।
7. Amchitka Island - Alaska: 50, 60 और 70 के दशक में अमेरिका Amchitka Island पर न्यूक्लियर टेस्टिंग करता था। गूगल मैप् पर इसके कई हिस्से ब्लर दिखाई देते हैं।
यह भी पढ़े - महामारी के बाद क्यूबा में केकड़ों का आतंक, हर तरफ से घिरे लोग