
नई दिल्ली। सांपों में किंग कोबरा (king cobra) को सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है। इसके जहर का इस्तेमाल खास तरह की दवाइयां बनाने में किया जाता है। वहीं हिंदू धर्म में इनकी पूजा की जाती है। यूपी के हमीरपुर के जंगलों में एक विशालकाय कोबरा सांप देखने को मिला। बताया जाता है कि ये बेहद दुर्लभ (rare snake) है। क्योंकि इसकी उम्र करीब 100 साल की थी।
बताया जाता है हमीरपुर (Hamirpur) में नेशनल हाइवे के किनारे पेड़ पर एक विशाल किंग कोबरा दिखाई दिया। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सांप करीब 15 फीट लंबा और 6 इंच मोटा था। उसका वजन करीब 50 किलोग्राम था। बताया जाता है कि यह सांप मौदहा कस्बे में नेशनल हाइवे 34 के किनारे एक पेड़ में लटकता हुआ देखा गया था। इतने विशालकाय सांप को देखकर लोग दहशत में आ गए थे।
किंग कोबरा को देखने के लिए आस-पास के गांव के लोग इकट्ठा (gathered) हो गए थे। बताया जाता है कि सांप के फन पर एक खास निशान बना था। जिससे किंग कोबरा के उम्र का पता चलता है। जानकारों के अनुसार सांप की उम्र लगभग 100 थी। तभी उसकी लंबाई काफी ज्यादा थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक सांप काफी देर तक पेड़ पर टंगा रहा। बाद में वो वापस जंगल (forest) में लौट गया। इस बात की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई है।