हॉट ऑन वेब

भाई अपनी छोटी बहन के साथ करता रहा ऐसा काम, जब मां ने दिया बेटी का साथ तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

15 साल की एक लड़की के साथ उसके 17 वर्षीय भाई ने बलात्कार किया। वह भी कुल आठ बार भाई ने अपनी ही बहन का शोषण किया।
2 min read
Jul 25, 2018
Indonesian girl
भाई अपनी छोटी बहन के साथ करता रहा ऐसा काम, जब मां ने दिया बेटी का साथ तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। दुनिया जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे इंसान पिछड़ता जा रहा है क्योंकि वह ऐसे कामों को अंजाम दे रहा है जिसे देखकर जानवर भी शरमा जाए। इंसान रिश्तों को दरकिनार रख ऐसे घिनौंने कामों को अंजाम दे रहा है जो वाकई में बेहद चौंकाने वाली है। अब आप इस घटना को ही देख लीजिए जहां लड़की के सगे भाई ने उसका बलात्कार किया।

जी हां, हम यहां इंडोनेशिया की बात कर रहे हैं। यहां के जंबी नामक प्रान्त में 15 साल की एक लड़की के साथ उसके 17 वर्षीय भाई ने बलात्कार किया। वह भी एक या दो बार नहीं बल्कि कुल आठ बार भाई ने अपनी ही बहन का शोषण किया।

लड़की के साथ ऐसा पिछले साल के सिंतबर माह से हो रहा है। अपने ही भाई की इस करतूत के चलते उसकी बहन गर्भवती हो गई। समाज के डर के चलते उसने अर्बाशन करा लिया जिसमें लड़की की मां ने उसका साथ दिया। इसके बाद जो हुआ वह और भी चौंकाने वाला था। ऐसा इसलिए क्योंकि इंडोनेशिया के पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया। उनका जुर्म गर्भपात करवाना था।

आपको बता दें कि इंडोनेशिया में अबॉर्शन करवाना कानूनन अपराध है। हालांकि किसी रेप पीड़िता पर यह कानून लागू नहीं होता है। इसमें एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि रेप पीड़िता को प्रेगनेंट होने के डेढ़ महीने के अंदर ही अबॉर्शन करवाने की इजाजत दी जाती है।

दूसरी बात यह कि ऐसा किसी प्रोफेशनल की देखरेख में ही होनी चाहिए। इस मामले में लड़की ने जब अबॉर्शन कराया तब तक काफी देर चुकी थी और उसने किसी क्लीनिक या किसी विशेषज्ञ से ऐसा नहीं करवाया।

इसलिए नाबालिग लड़की को गर्भपात के सिलसिले में बाल संरक्षण कानून के तहत आरोपित पाया गया और उसके भाई को एक नाबालिग (Minority) के साथ यौन शोषण करने के आरोप में दो साल के जेल की सजा सुनाई गई।

Published on:
25 Jul 2018 11:48 am