हॉट ऑन वेब

हजारों रुपये खर्च कर यहां लोग गाय के साथ कर रहे हैं ऐसा काम, असलियत जान सोच में पड़ सकते हैं आप

वर्तमान समय में अमरीका में एक अभियान की शुरूआत की गई है जिसे Cow Cuddling का नाम दिया गया है।

3 min read
Nov 16, 2018
हजारों रुपये खर्च कर यहां लोग गाय के साथ कर रहे हैं ऐसा काम, असलियत जान सोच में पड़ सकते हैं आप

नई दिल्ली। हमारे देश में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है। लोग गाय को अपने घरों में भी पालते हैं। इसके साथ ही जो सबसे अहम बात है वह ये कि भारत में गाय आजकल एक राजनीतिक मुद्दा भी बन चुका है। अकसर ही यह चर्चा का विषय बन जाता है। अब अगर बात करें अमरीका की तो यहां भी गाय अभी चर्चा में है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला वहां लोग क्यों इसे लेकर बात करने लगे? ऐसी भी क्या बात हो गई? तो चलिए इस बारे में हम आपको पूरी जानकारी देते हैं।

दरअसल, अमरीका में अभी कुछ ऐसा हो रहा है जिसके चलते यहां लोग गाय के प्रति भर-भरकर प्यार बरसा रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि वर्तमान समय में अमरीका में एक अभियान की शुरूआत की गई है जिसे cow w Cuddling का नाम दिया गया है। इसमें यूएस की जनता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। इस अभियान के तहत लोग गाय को कस कर गले लगा रहे हैं और तो और महज इस काम के लिए लोग पानी की तरह पैसे भी बहा रहे हैं।

जी हां, प्रति 90 मिनट के एवज में लोग 300 डॉलर खर्च कर रहे हैं। इंडियन करेंसी के हिसाब से यह रकम 22 हजार के आस-पास बैठती है। हजारों रुपये खर्च कर लोग गाय के साथ समय बिता रहे हैं, उन्हें प्यार कर रहे हैं, गले लगा रहे हैं। इससे पहले कि यह बात आपको और भी अजीब लगें हम इसके वैज्ञानिक फायदे के बारे में बताते हैं जिससे खुलासा हो जाएगा कि आखिर सभी ऐसा क्यों कर रहे हैं?

बता दें कि, गाय के शरीर का तापमान इंसानों की अपेक्षा ज्यादा होता है। उनकी हृदय गति भी इंसानों की अपेक्षा तेज होती है। ऐसे में जब भी इंसान किसी गाय को गले लगाता है तो उसकी हृदय गति और शरीर का तापमान सामान्य हो जाता है।

हालांकि इस बात की अभी तक कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जिस संस्थान की ओर से इस अभियान की शुरूआत की गई है, उसने अपनी वेबसाइट पर कुछ ऐसा ही लिखा है।

माउंटेन हॉर्स फार्म में लोग हर रोज भारी संख्या में आ रहे हैं और गाय के साथ वक्त बिता रहे हैं। इसमें एक ओर खास बात यह है कि इस फार्म में केवल गायें ही नहीं बल्कि घोड़े भी रखे गए हैं। दोनों को साथ इसलिए रखा गया है ताकि वे साथ मिलकर रहना सीखें।

वैसे वजह चाहें कोई भी हो, लेकिन जानवरों को इस तरह से प्यार करना आपको लाभ पहुंचाने के साथ ही उन्हें भी पॉजिटिव फिल कराता है और प्यार एक ऐसी चीज है जिसकी परिभाषा इन बेजुबानों से बेहतर भला कौन जान सकता है।

ये भी पढ़ें

दुनिया की सबसे पतली बिल्डिंग में बुकिंग हुई शुरू, सबसे सस्ता अपार्टमेंट 131 करोड़ का और…
Published on:
16 Nov 2018 12:37 pm
Also Read
View All