हॉट ऑन वेब

लड़के कर रहे थे लड़की की तस्वीर से छेड़छाड़, परेशान युवती ने लाइव किया सुसाइड

Girl Commits Suicide live : पंजाब के बरनाल की रहने वाली थी युवती आरोप है कि लड़के अश्लील वीडियो और मैसेज भेजते थे
2 min read
• •
Updated: 25 Jan 2020, 8:34 AM IST
Girl Commits Suicide live
Girl Commits Suicide live

नई दिल्ली। पंजाब के बरनाल में रहने वाली 21 साल की लड़की पिछले कुछ समय से दो लड़कों से काफी परेशान थी। आरोप है कि लड़के उसकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें वायरल करने की धमकी दे रहे थे। इसकी शिकायत लड़की के घरवालों ने पुलिस से भी की थी। मगर मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। इसी के चलते लड़की ने सुसाइड (suicide) कर लिया। उसने आत्महत्या करते समय लाइव वीडियो कॉलिंग (video calling) की थी।

मृतक लड़की का नाम मनु रानी है। उसके पिता कुलविंदर सिंह के मुताबिक उनकी बेटी को पिछले कुछ समय से दो लड़के परेशान कर रहे थे। वे उसे अश्लील वीडियो और मैसेज भेज रहे थे। इन चीजों से तंग आकर उन्होंने अपनी बेटी से पढ़ने के लिए मलेशिया (Malaysia) भेज दिया था। उन्हें लगा कि इससे उनकी बेटी सुरक्षित रहेगी। मगर सिलसिला बंद नहीं हुआ। ऐसे में पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 16 जनवरी की रात आरोपी लड़कों ने उनकी बेटी को वीडियो कॉल करके धमकी दी थी।

इन सब से तंग आकर मनु ने फांसी के फंदे से लटकर मलेशिया में ही उसने खुदकुशी कर ली। बेटी की मां ने बताया कि उस वक्त लड़की ने फेसबुक से लाइव वीडियो कॉलिंग भी की थी। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। ऐसे में परिजन जल्द ही इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

Published on: