मालूम हो कि चीन में कोरोनावायरस के चलते वुहान समेत 9 शहरों को बंद कर दिया गया है। चूंकि वुहान में 700 से ज्यादा भारतीय स्टूडेंट्स मौजूद है। ऐसे में भारतीय सरकार भी उनके लिए चिंतित है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, कोरोना वायरस सी-फूड से जुड़ा है। इस वायरस से ग्रसित मरीजों में जुखाम, खांसी, गले में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, बुखार जैसे शुरुआती लक्षण देखने को मिलते हैं। बाद में ये लक्षण न्यूमोनिया में बदल जाते हैं और किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं।