हॉट ऑन वेब

लड़की ने फेसबुक पर किया कुछ ऐसा पोस्ट, देख अमरीका के हेडक्वाटर तक मची हडकंप, दी गई पुलिस को सूचना

असम की एक नाबालिग लड़की ने फेसबुक पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया जिससे अमरीका स्थित फेसबुक के हेडआॅफिस तक हडकंप मच गया।
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2018, 1:18 PM IST
facebook
लड़की ने फेसबुक पर किया कुछ ऐसा पोस्ट, देख अमरीका के हेडक्वाटर तक मची हडकंप, दी गई पुलिस को सूचना

नई दिल्ली। आजकल जमाना सोशल मीडिया का है। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ रहे हैं। हालांकि यह बात भी उतनी ही सच है कि दिन-प्रतिदिन इन पर इंसान की निर्भरता बढ़ती ही जा रही है। लोगों की प्राइवेट बातें लीक हो रही है। अपराध बढ़ रहे हैं लेकिन जहां कोई चीज बुरी है वहां उसमें कुछ अच्छाई भी है। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में जानने के बाद आप सोशल मीडिया की तारीफ करते नहीं थकेंगे।

दरअसल हुआ कुछ यू कि सोमवार यानि कि 23 जुलाई के दिन असम की एक नाबालिग लड़की ने फेसबुक पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया जिससे अमरीका स्थित फेसबुक के हेडआॅफिस तक हडकंप मच गया।

बता दें, इस लड़की ने पोस्ट किया था कि वह आत्महत्या करने जा रही है। जैसे ही हेडक्वाटर तक यह बात पहुंची तो उन्होंने उस लड़की को बचाने के लिए असम पुलिस से सम्पर्क किया।

पुलिस को जब यह सूचना मिली तब पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। लड़की को लोकेट यानि कि ढूंढ़ने के लिए पुलिस ने फेसबुक से मिलें टिप को आधार बनाया। इसके बाद उस लड़की को बचा लिया गया।

बाद में असम पुलिस ने इस घटना के बारे में ट्वीट करते हुए बताया कि, फेसबुक से उन्हें इस बात की सूचना दी गई थी कि एक स्थानीय नाबालिग लड़की आत्महत्या करने के बारे में कह रही है। बच्ची को ढूंढ़ने के बाद उसे बचा लिया गया। इसके बाद उसके और उसके परिवारवालों की काउसिंलिंग की गई। बच्ची अभी पूरी तरह से ठीक है और अपने माता-पिता की देखरेख में है।

वाकई में यह सोशल मीडिया ही है जिसके माध्यम से एक जान बच सकी। यानि कि यह बात फिर से साबित हो गई कि दुनिया में कोई भी चीज खराब नहीं है बल्कि यह हम पर निर्भर करता है कि हम उसका इस्तेमाल किस तरह से कर रहे हैं।

Published on: