हॉट ऑन वेब

दूसरी या तीसरी शादी करने पर दूल्हे को मिलेगा बंपर डिस्काउंट, सिर्फ पूरी करनी होगी एक शर्त

Pakistani Marriage hall discount : पाकिस्तान के एक मैरिज हॉल मालिक की ओर से दिया गया अनोखा चैलेंज दूसरी शादी पर 50 और तीसरी शादी पर 75 प्रतिशत मिलेगा डिस्काउंट
2 min read
• •
Updated: 17 Jan 2020, 12:40 PM IST
nikah1.jpeg
Pakistani Marriage hall discount

नई दिल्ली। पाकिस्तान अक्सर अपनी अजीबो-गरीब हरकतों की वजह से चर्चाओं में रहता है। इन दिनों पाक में शादी (shadi) को लेकर दूल्हे को मिलने वाले डिस्काउंट (heavy discount) का वीडियो सुर्खियों में हैं। दरअसल वहां के मैरिज हॉल के मालिक ने एक स्कीम निकाली है। जिसमें दूसरी, तीसरी या चौथी शादी करने वाले लड़के को गेस्ट हाउस बुकिंग में छूट दी जाएगी। मगर इस योजना का लाभ उठाने के लिए उसे एक शर्त पूरी करनी होगी।

पाकिस्तान में एक मैरिज हॉल (marriage hall) की ओर दिए जा रहे इस खास ऑफर की इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धूम है। मामला पाकिस्तान के बहावलपुर में खुले एक नए मैरिज हॉल का है। ऑफर के तहत दूसरी शादी करने पर 50 प्रतिशत , तीसरी शादी पर 75 प्रतिशत और चौथी शादी का वलीमा (रिसेप्शन) मुफ्त हो जाएगा। हालांकि, ऑफर पाने के लिए आपको मैरिज हॉल के मालिक की एक शर्त जरूर पूरी करनी
होगी।

इस मामले का वीडियो एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल की ओर से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है, ‘बहावलपुर में शादियों पर स्पेशल ऑफर ओपन चैलेंज।’ ऑफर पाने के लिए शर्त यह है कि शादी की बुकिंग पहली पत्नी को ही कराना होगा। अगर पहली पत्नी हॉल बुक नहीं कराती है तो यह ऑफर नहीं मिलेंगे। इस मजेदार वीडियो और शर्त को लेकर लोग सोशल मीडिया पर काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। इंडिया के लोगों का कहना है, ऐसा सिर्फ पाकिस्तान में ही संभव है।

Published on: