1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक साल में दो बार प्रेगनेंट हुई महिला, एक साथ दिया 4 बच्चों को जन्म

Pregnant woman : फ्लोरिडा की रहने वाली है महिला, जुडवां बच्चों को दिया जन्म समय से पहले डिलीवरी होने से प्रीमैच्योर पैदा हुए थे बच्चे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 17 Jan 2020, 10:48 AM IST

Pregnant woman

Pregnant woman

नई दिल्ली। मां बनना हर औरत का सपना होता है। मगर गर्भावस्था (pregnancy) के दौरान कई कॉप्लिेकेशन्स भी होते है। जिसका असर डिलीवरी के समय देखने को मिलता है। यूं तो मेडिकल सांइस के तथ्यों के अनुसार एक महिला साल में एक बार ही गर्भवती(pregnant) हो सकती है। क्योंकि एक भ्रूण को विकसित होने में करीब 9 महीने का वक्त लगता है। मगर फ्लोरिडा (Florida) में रहने वाली एक महिला एक साल में दो बार प्रेगनेंट हो गई।

पाताल लोक में दफन है अरबों का खजाना, राजाओं की तरह यहां लोग जीते हैं जिंदगी

मजेदार बात यह है दोनों बार महिला ने एक साथ दो-दो जुड़वा (twins) बच्चों को जन्म दिया। इस तरह महिला ने एक साल में एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया। महिला का नाम एलेक्सजैंड्रिआ वोलिस्टन है। महिला ने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे उन्हें दो बार इनाम मिल गया हो। जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद वोलिस्टन मई में प्रेग्नेंट हो गई थीं। तभी डॉक्टर ने कह दिया था कि दोबारा जुड़वां बच्चे होने की संभावना है। इससे पहले वो दिसंबर में मां बनी थीं।

महिला ने दिसंबर महीने में जिन दो बच्चों को जन्म दिया था वो प्रीमैच्योर हुए थे। हालांकि अब उनके चारों बच्चे स्वस्थ हैं। वोलिस्टन ने बताया कि उनकी दादी मां ने भी दो बार जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन उनकी मौत हो गई थी। उन्हें ऐसा लगता कि ग्रैंडमदर ने उन्हें अपने बच्चे गिफ्ट किए हैं।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब