1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाताल लोक में दफन है अरबों का खजाना, राजाओं की तरह यहां लोग जीते हैं जिंदगी

Patal lok : यह गांव आस्ट्रेलिया के एडिलेट शहर से करीब 800 किलोमीटर दूर है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 17 Jan 2020, 10:04 AM IST

patal lok

patal lok in australia

नई दिल्ली। पाताल लोक का जिक्र अक्सर आपने किस्से-कहानियों में सुना होगा। मगर हकीकत में ऐसी दुनिया मौजूद हैं। ये जगह आस्ट्रेलिया में है। यहां एक गांव धरती के नीचे पाताल में बसा हुआ है। इस जगह अरबों का खजाना दफन है। गांव में रहने वाले लोग बिल्कुल राजा-महराजाओं की तरह जीवन जीते हैं। इनकी दुनिया देख लोगों को यकीन नहीं होता है।

असल में आस्ट्रेलिया में यह जगह एडिलेट नामक शहर से करीब 800 किलोमीटर दूर स्थित है। चौंकाने वाली बात यह है कि पूरा गांव यहां अंडरग्राउंड बसा हुआ है। यहां 60 प्रतिशत लोग ज़मीन के अंदर बने हुए घरों में रहते हैं। चूंकि इस जगह बेशकीमती पत्थर पाए जाते हैं। इसलिए यहां रहने वाले लोग भी काफी अमीर है। उनके घर बिल्कुल किसी राजा-महाराज के महल की तरह बने हुए हैं।

बताया जाता है कि इस गांव की खोज साल 1915 में ओपल नामक पत्थर की खादान की खुदाई के दौरान हुआ था। उस दौरान यहां काम करने वाले लोगों ने इस गांव में अपना डेरा जमा लिया। ये जगह सुरक्षा के लिहाज से भी बहुत अच्छी है। लोगों के मुताबिक इस गांव पर परमाणु हमले का कोई असर नहीं होगा। धरती के नीचे बसे होने के चलते ये सभी तरह की प्राकृतिक आपदाओं से भी बचा हुआ रहता है।